Rashifal 24 अप्रैल 2020: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा, दिन शुभ रहेगा - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 23, 2020

Rashifal 24 अप्रैल 2020: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा, दिन शुभ रहेगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन संभव है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा, धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्टदेव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें, फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें, की जो भी फैसला ले उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी में लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रफूल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नैकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cJefTD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages