घर के बिगड़ते हुए कामों को बना देते हैं आपके घर में रखें बर्तन, ऐसे करें इस्तेमाल - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 24, 2019

घर के बिगड़ते हुए कामों को बना देते हैं आपके घर में रखें बर्तन, ऐसे करें इस्तेमाल

भोपाल। मनुष्य के दैनिक जीवन में काम आने वाली ऐसी कई चीजें हैं जिनका उसकी जिंदगी पर गहरा असर पड़ता है। ये चीजें हमारे जीवन पर गहरा असर डालती हैं। इन्हीं चीजों में एक चीज है, घर में प्रयोग होने वाले बर्तन। इनका हमारे जीवन में होने वाले शुभ-अशुभ पर गहरा असर होता हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि वास्तु और धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि साफ बर्तनों का इस्तेमाल आपकी किस्मत चमका सकता है। पंडित जी से जानिए बर्तनों से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनसे आपकी किस्मत पूरी तरीके से बदल सकती है.....

pandit ji

- पंडित जी बताते है कि घर में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। यदि किसी पात्र में कोई खरोंच आदि जैसा निशान भी आ जाए तो भी उसे बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

- घर के स्टर रुम में कभी भी पुराने या टूटे-फूटे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। पंडित जी बताते है कि वास्तु की दृष्टि से अशुभ है तथा इसे वास्तु विज्ञान में एक दोष की तरह देखा जाता है।

pandit ji

- घर के किचन में रखें टूटे-फूटे बर्तन दरिद्रता की ओर संकेत करते हैं तथा इन्हें घर में जगह देने से घर में दरिद्रता बढ़ती है और कई तरह की आर्थिक हानि भी हो सकती है। अगर अर्थिक रुप से संपन्न रहना है तो घर में ऐसे बर्तन बिल्कुल भी न रखें।

- पंडित जी बताते है कि सोने के बर्तनों में भोजन करने से शरीर ठोस, सशक्त और पराक्रमी बनता है। पुरूषों के लिए सोने के बर्तनों में भोजन करना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है।

- कभी भी खंडित बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से हमारी जीवनशैली नकारात्मक बनती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Rd2Ose

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages