भोपाल। 7 मई बहुत ही शुभ दिन है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि 7 मई को अक्षय तृतीया पड़ रही है। इस दिन किए गए दान-धर्म का अक्षय यानी कभी नाश न होने वाला फल और पुण्य मिलता है। यही कारण है कि हिन्दू धर्म में इस तिथि को दान-धर्म करने के लिए श्रेष्ठ समय माना गया है। इसे चिरंजीवी तिथि भी कहते हैं, क्योंकि इसी तिथि पर अष्टचिरंजीवियों में एक भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। पंजित जी बताते है कि इस तिथि पर सूर्य और चंद्र अपनी उच्च राशि में होते हैं। इसलिए इस दिन शादी, कारोबार की शुरूआत और गृह प्रवेश करने जैसे- मांगलिक काम बहुत शुभ रहते हैं। सूर्य और चंद्र के उच्च राशि में होने से इस दिन कई राशियों का भाग्य भी बदलेगा। जानिए कौन सी हैं वे राशियां......
कन्या राशि
विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल हैं। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।अध्यन में आ रही बाधाएं दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।
मिथुन राशि
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निश्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी। आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगाएं। श्री हनुमान जी को गुड़ चने का भोग जरूर लगाएं। दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। श्री हनुमान को लाल वस्त्र अर्पण करें और हलवे का भोग लगाएं।
सिंह राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है। संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। आज श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग लगाएं।
तुला राशि
कई दिनों से किसी से आप मन में हलचल बनी हुई है ऐसे में संतान की उन्नति हलचल कम कर खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करें। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि
बोलने से पहले सोचें। जूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है। श्री हनुमान जी को 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं। आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Lpaha0
No comments:
Post a Comment