दिग्विजय का शिवराज पर तंज, कहा- साध्वी के प्रचार करने के बाद आपको नहाना नहीं पड़ता - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 7, 2019

दिग्विजय का शिवराज पर तंज, कहा- साध्वी के प्रचार करने के बाद आपको नहाना नहीं पड़ता

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय ने शिवराज पर हमला करते हुए उनसे सवाल पूछा है। दिग्विजय ने कहा- भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा का प्रचार करने के बाद शिवराज सिंह को नहाना नहीं पड़ता है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट में कांग्रेस उम्मीदवार का प्रचार करने पुहंचे थे। यहां उन्होंने शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब उन्हें नहाना नहीं पड़ता है।

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने
एनआई के अनुसार, सोमवार को राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- आज कल वो (पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) कहते हैं कि दिग्विजय सिंह का नाम मेरे मुंह से नहीं निकलना चाहिए नहीं तो नहाना पड़ेगा। लेकिन प्रज्ञा ठाकुर (भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार) का प्रचार करने के बाद तो उनको नहाना नहीं पड़ता। बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 16 साल बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने उनके खिलाफ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।



शिवराज ने कहा था मुझे नहाना पड़ेगा
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला था। शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ के ब्यावरा में एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंग पर तंज कंसा था। शिवराज ने इशारों में दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि यहां पर एक ऐसा व्यक्ति है जो 10 सालों सीएम रहा, मैं उनका नाम नहीं लूंगा नहीं तो मुझे नहाना पड़ेगा और मैं रात में नहाना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मोदी विरोध में देश का विरोध कर रहे हैं। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान कई चुनावी रैलियों में दिग्विजय सिंह पर इस तरह का तंज कस चुके हैं। शिवराज सिंह ने भोपाल से दिग्विजय सिंह के उम्मीदवार बनने के बाद कहा था कि बंटाधार रिटर्न।

साध्वी प्रज्ञा के लिए भोपाल में लगातार सभाएं कर रहे हैं शिवराज सिंह

 

शिवराज सिंह चौहान भोपाल लोकसभा सीट पर साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में लगातार सभाएं कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान साध्वी के नामांकन रैली के दौरान भी जनसभा को संबोधित करते हुए साध्वी के पक्ष में सभा को संबोधित किया था। शिवराज सिंह भोपाल में लगातार सक्रिय हैं और जनसभाएं कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PRgry0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages