शिवराज बोले कांग्रेस शासन आया लालटेन साफ कर लो, अग्निवेश ने कहा डराता है बुर्का, प्रतिबंध जरूरी - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 6, 2019

शिवराज बोले कांग्रेस शासन आया लालटेन साफ कर लो, अग्निवेश ने कहा डराता है बुर्का, प्रतिबंध जरूरी

भोपाल. सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निेवेश ने कहा कि महिलाओं को बुर्के में देखकर लगता है कि वे महिला नहीं कोई जंतु हैं। उन्हें बुर्के में देखकर डर भी लगता है। इस पर प्रतिबंध जरूरी है। इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

रविवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, देश में यदि कोई भाजपा को वोट देता है तो उसका सीधा मतलब है कि वह शहीद हेमंत करकरे की शहादत का मजाक उड़ा रहा है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर शहीद करकरे की शहादत का अपमान करते हुए बयान देती हैं, लेकिन भाजपा एक्शन नहीं लेती। उन्होंने प्रत्याशी के तौर पर प्रज्ञा का चयन दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

कांग्रेस शासन आया है लालटेन साफ कर लो

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए भाजपा ने रविवार को पंचशील नगर में लालटेन सभा का आयोजन किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस शासन लौट आया है, इसलिए बिजली अब मिनटों के लिए आएगी और सभी को लालटेन की सफाई कर लेनी चाहिए।

मठ-मंदिर जाना मेरा व्यक्तिगत अधिकार

शहीद हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद संबंधी बयान के बाद चुनाव आयोग द्वारा लगाया गया 3 दिन का प्रतिबंध समाप्त होने पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर रविवार को फिर सक्रिय हुईं। उन्होंने मीडिया से कहा कि मठ मंदिर में पूजन अर्चन, देश एवं राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र सेवा और गौ माता मेरा जीवन है। जो मुझे इनकी सेवा करने से रोके वह अपने जीवन के बारे में सोचे। मठ मंदिर जाना मेरा व्यक्तिगत अधिकार है। नोटिस तो मिलते रहते हैं।

कांग्रेस ने देश से गरीबी का ‘ग’ भी नहीं हटाया: राजनाथ सिंह

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां चुनावी सभा में कहा, जब-जब चुनाव आया है, तब तब इन्होंने गरीबी हटाने की बात कही है। लेकिन इन्होंने गरीबी का ‘ग’ तक नहीं हटाया। ये गरीबों के जज्बात से और गरीबों की गरीबी से खेलते हैं, मजाक करते हैं।

क्या कारण है 55 सालों से राज किया है, लेकिन गरीबी नहीं हटी। एयर स्ट्राइक का हवाला देकर कहा जब कांग्रेस की सरकार थी, तब सेना को पाकिस्तान से गोली चलने पर सफेद झंडा दिखाना पड़ता था। जब गृह मंत्री बना तो मैंने कहा कि यदि एक भी गोली पाकिस्तान की तरफ से चले तो भारत की गोलियों की गिनती नहीं होना चाहिए।

प्रज्ञा आदतन अपराधी, भगवा पहनने से कोई साधु नहीं बन जाता: बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल में कहा कि प्रज्ञा ठाकुर आदतन अपराधी हैं। छत्तीसगढ़ में वह अपने जीजा के यहां रहती थी। जींस-टीशर्ट में बाइक पर घूमती थी। भगवा पहनने से कोई साधु नहीं बन जाता। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं के आतंकवादियों और नक्सलवादियों से करीबी संबंध हैं।

बघेल ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता तो नक्सलियों को पैसा पहुंचाते हैं। इसका बड़ा प्रमाण झीरमघाटी हमला है, जिसमें कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा जैसे नेताओं की मौत हो गई।

हमने केंद्र से जांच की अनुमति मांगी, जो नहीं मिली। इससे साफ है कि दाल में कुछ काला है। इधर बघेल द्वारा आदतन अपराधी कहने पर प्रज्ञा ने कहा कि वे यह साबित करके दिखाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LlS7pr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages