भात देने जा रही लोगो से भरी ट्रॉली पलटी,13 घायल - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 6, 2019

भात देने जा रही लोगो से भरी ट्रॉली पलटी,13 घायल

श्योपुर,
नागदा से भात देने के लिए वीरपुर जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गया। घायलों में दो महिला सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको इलाज के लिए श्योपुर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के लिए रैफर कर दिया गया है। हादसा रविवार सुबह साढ़े ७ बजे मानपुर से आगे मोड़ पर घटित हुआ। मानपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
शहर से सटे गांव नागदा से भात देने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार की सुबह ५ बजे वीरपुर के लिए रवाना हुई। ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। जबकि कुछ लोग बाइकों से जा रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का मानपुर के आगे गिरधरपुर के तिराहे के मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार लोगो में चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घायलों को ट्रॉली से निकाला और १०८ एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की सूचना के बाद मानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ये हुए घायल
इस हादसे में जो लोग घायल हुए है,उनमें रुकमणी ५० वर्ष पत्नी दुलीचंद शर्मा निवासी नागदा,प्रशांत ३५ वर्ष पुत्र जगदीश, रामकीर्ति ४५ वर्षपत्नी महेश शर्मा निवासी नागदा, मुन्नी ६२ वर्ष पत्नी रामेश्वर शर्मा निवासी जटवाड़ी राजस्थान, प्रीति २३ वर्ष पुत्री जगदीश, प्रियंका २६ वर्ष पुत्री जगदीश शर्मा,शिवानी १५ वर्ष पुत्री कशिश शर्मा, टीना २५ वर्ष पुत्री रामेश्वर शर्मा, गोरी ५ वर्ष पुत्री महेश शर्मा निवासी जटवाड़ी,तनवी ७ वर्ष पुत्री महेश शर्मा,सुषमा २८ वर्ष पत्नी महेश शर्मा निवासी नागदा, रामेश्वर ६५ वर्ष पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी जटवाड़ी,दुलीचंद४८ वर्ष पुत्र शंभूदयाल शर्मा निवासी नागदा शामिल है।
गंभीर हालत में इनको किया कोटा रैफर
इलाज के लिए सभी घायलों को जिला अस्पताल श्योपुर में भर्तीकराया गया। जहां मुन्नी पत्नी रामेश्वर शर्मा, रुकमणी पत्नी दुलीचंद शर्मा और प्रशांत पुत्र जगदीश शर्मा को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद कोटा के लिए रैफर कर दिया गया है।
वर्जन
सीप नदी के आगे गिरधरपुर तिराहे के मोड़ ट्रॉली पलट गई।जिसमें १३ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घायलों में तीन हालत गंभीर है। मामले में एक्सीडेंट का केस दर्जकर लिया है।
पीएस डंडोतिया
एएसआई,थाना मानपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GWW8eI

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages