दिग्विजय के विजन विकास के लिए हिन्दुत्व का सहारा, संत समाज के जरिए खोज रहे जीत का रास्ता - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 7, 2019

दिग्विजय के विजन विकास के लिए हिन्दुत्व का सहारा, संत समाज के जरिए खोज रहे जीत का रास्ता

भोपाल. छठवें चरण में मध्यप्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग होनी है। इस चरण में प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी वोटिंग होनी है। भोपाल लोकसभा सीट देश की हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा की उम्मीदवार हैं और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि ये चुनाव यह साबित करेंगे की भगवा आतंकवाद होता है या नहीं। वहीं, अब कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में भी संत समाज आ गया है। कम्प्यूटर बाबा संत समाज का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह भी मंदिर में दर्शन कर रहे हैं तो साथ ही भोपाल के विकास की बात भी कर रहे हैं।

 

भोपाल के विकास के लिए जारी किया था विजन

दिग्विजय सिंह ने भोपाल के विकास के लिए विजन भा जारी किया है। वो लोगों से भोपाल के विकास को लेकर बात कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह विकास के लिए मोदी सरकार के लगातार सवाल पूछ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मोदी जी ने कुछ ‘मित्रों’ के लिए आर्थिक नीतियां बनाईं। इसका दुष्परिणाम व्यापारी, युवा, किसान ही नहीं सरकारी कर्मचारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी भोग रहे हैं। जो कभी देश की नवरत्न कंपनियां थीं, वे आज बर्बाद हो रही हैं!

 

कंप्यूटर बाबा दिग्विजय सिंह के समर्थन में भोपाल लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में आ गए हैं। 8 मई तक करीब 5000 संत राजधानी में आ जाएंगे यह संत सुबह से योग करेंगे 7, 8 और 9 मई को भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधना करेंगे। दिग्विजय सिंह की जीत की कामना करेंगे। भोपाल लोकसभा सीट पर साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी का उम्मीदवार बनाने के बाद भोपाल में प्रचार करने के लिए साधु-संतों को बुलाया जा रहा है। दिग्विजय सिंह के लिए महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद पांच क्विंटल लाल मिर्ची से हवन कर चुके हैं। हवन की शुरुआत उन्होंने पांच मई से कर दी थी। इस हवन में वैराग्यानंद के साथ कई और भी साधु-संत थे।

 

वैराग्यानंद ने प्रण लिया है कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो वे परिणाम आने के बाद जिंदा समाधि ले लेंगे। वैराग्यानंद ने हवन से पहले ऐलान किया था कि वे हजारों साधु-संतों के साथ दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह साधु-संतों का ख्याल रखते हैं। उन्होंने कभी भी संन्यासियों का अपमान नहीं किया है। सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश भी अब भोपाल से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के पक्ष में आ गए हैं। वे साध्वी प्रज्ञा के हराने के लिए भोपाल में प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा था कि पूरे एक लाख लोग देश में बीजेपी को हराने के लिए काम कर रहे हैं। अग्निवेश ने कहा कि बुर्का पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। उऩ्होंने भोपाल में कहा था कि साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाना बीजेपी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अग्निवेश ने यह भी कहा कि पूरे देश में कोई नागरिक अगर बीजेपी को वोट देता है, तो वह हेमंत करकरे की शहादत का मजाक उड़ाता है।

 

साध्वी ने दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी हैं। साथ ही उन्होंने शहीद हेमंत करकरे को लेकर भी विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से विरोधियों की निशाने पर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2JknnCN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages