VIDEO : 33 जोड़े बंधेंगे दाम्पत्य सूत्र में, तैयारियां को दिया अंतिम रूप - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 7, 2019

VIDEO : 33 जोड़े बंधेंगे दाम्पत्य सूत्र में, तैयारियां को दिया अंतिम रूप

सवाई माधोपुर. सनाढ्य गौड ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित होने वाले परशुराम जयन्ति महोत्सव व सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समाज के पदाधिकारी सहित अन्य लोग सोमवार को दिनभर पाण्डाल सजाने, भोजन, पानी व बिजली की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 33 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि महेश जोशी (मुख्य सचेतक, राज. सरकार) होंगे, जबकि अध्यक्षता एस डी शर्मा (पूर्व चेयरमैन देवस्थान विभाग) करेंगे।

ये रहे मांगलिक कार्यकम
मांगलिक कार्यक्रम के मुताबिक विवाह स्थल बंड महादेव मन्दिर परिसर, मानटाउन स्कूल ग्राउन्ड में 6 मई को द्वीज प्रज्जवलन व विनायक स्थापना, 7 मई को सुबह 7 बजे गौत्तम आश्रम से कलश यात्रा, 11 बजे शोभा यात्रा (विवाह स्थल) व प्रीति भोज, दोपहर एक बजे तोरण एवं वरमाला, 2 बजे आशीर्वाद समारोह, शुभलग्नासुार पाणिग्रहण समारोह व शाम 6 बजे विदाई समारोह होगा।

ये अतिथि भी करेंगे शिरकत
मंगलवार को समारोह के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक दानिश अबरार, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, अर्चना शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), सुशील शर्मा (बार एसोसिएशन विधि प्रकोष्ठ), अनुराग शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री गौड सनाढय फाउन्डेशन), मुकेश दाधिच (प्रदेश मंत्री भाजपा), सुनील व राजेन्द्र प्रसाद शर्मा (आरएएस), देवी शंकर (प्रदेश अध्यक्ष, गौड सनाढय फाउन्डेशन), भुवनेश्वर शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा), कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी (प्रदेश अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा), पंकज जोशी (पूर्व महापौर जयपुर), हरि शर्मा (राष्ट्रीय स. सचिव, गौड सनाढय फाउन्डेशन), मोहन लाल सुरोलिया (प्रदेश महामंत्री गौड सनाढय फाउन्डेशन), अरविन्द कौशल (प्रदेश अध्यक्ष सनाढय गौड महासभा) होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vGCnTr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages