नलकूप खुदाई के दौरान जमीन से 40 फीट ऊंचा चला पानी का फव्वारा, आसमान से पत्थरों की हुई बरसात - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, April 20, 2019

नलकूप खुदाई के दौरान जमीन से 40 फीट ऊंचा चला पानी का फव्वारा, आसमान से पत्थरों की हुई बरसात

रामगंजमंडी. कस्बे के बड़ोदिया गांव में शुक्रवार को नलकूप खुदाई के दौरान अजीब घटना हुई, जो दिनभर लोगों में कौतुहल बनी रही। गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास एक मकान में नलकूप की खुदाई के दौरान जमीन में से 40 फीट तक ऊंचा पानी का फव्वारा निकलता रहा। इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही। प्रशासन भी घटना को लेकर हैरान है। इतना ही नहीं पानी के साथ मिट्टी व पत्थर भी बरस रहे हैं।

Read More: गेहूं के दामों में भारी गिरावट, सस्ते दामों पर बिक रहा अनाज, भामाशाह मंडी में पैर रखने तक की जगह नहीं

हुआ यूं, बड़ोदिया गांव में राजकीय प्राथमिक स्कूल के पास एक मकान में मशीनों द्वारा नलकूप की खुदाई की जा रही थी। 250 फीट खुदाई के दौरान जमीन में पानी का प्रेशर इतना अधिक बढ़ गया कि 20 फीट दूर स्थित एक अन्य मकान के नलकूप में लगी विद्युत मोटर पानी के प्रेशर के साथ 40 फीट हवा में उछल गई। इसके बाद आधे घंटे तक लगातार पानी का फव्वारा आसमान को छूता रहा। अचानक हुए घटनाक्रम से ग्रामीण सकते में आ गए और

OMG: परीक्षा देकर घर लौट रही 9वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप

चालीस फीट ऊंचा पानी का फव्वारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। बीच-बीच में पानी के साथ मिट्टी व पत्थर भी हवा में उछलते रहे। खुदाई कार्य में लगे मजदूर काम छोड़ जान बचाकर दूर भागे। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कोई मोबाइल से फोटो खींचने लगा तो कोई वीडियो बनाने लगा। सूचना पर ग्राम पंचायत प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और 40 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा देख हैरान रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि हवा में उछली विद्युत के नीचे गिरने पर किसी को चोट नहीं लगी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

BIG NEWS: कोटा के शिक्षक की खोज: अब 700 डिग्री टेंप्रेचर पर भी नहीं फटेगी ट्यूब

दूर तक गिरे पत्थर व मिट्टी
ग्रामीणों ने बताया कि जोरदार आवाज के साथ इस फव्वारे में से पानी ही नहीं, बल्कि मिट्टी व पत्थर भी निकलते रहे। पत्थर के टुकड़े काफी दूर तक गिरते हैं। पत्थर के टुकड़े आसपास के रहवासियों के घरों के आसपास भी आकर गिरते हैं। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरतना पड़ी।

Read More: आंखों के सामने से गुजर रहे अवैध शराब से भरे ट्रक, हथियारों से लैस अफसर, फिर भी नहीं दबोच रहे तस्कर

जमीन में हवा का प्रेशर निकलने की जगह नहीं होने होती है घटना
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता बलभद्र शर्मा ने बताया कि नलकूप खुदाई के दौरान जमीन में हवा का दबाव बना रहता है और हवा को बाहर निकलने की जगह नहीं पाने की वजह से प्रेशर तेज हो जाता है। ऐसी स्थिति में हवा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है। यदि खुदाई वाले स्थान के आसपास कोई दूसरा नलकूप हो तो हवा उसके सहारे बाहर निकलने का रास्ता बनाती है। इसी बीच पानी का सारा प्रेशर उस नलकूप में चला जाता है। तब ही ऐसी घटनाएं होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZmLshP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages