शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्त होने के लिए करें ये 5 उपाय, जल्द होगी तरक्की - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, April 20, 2019

शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्त होने के लिए करें ये 5 उपाय, जल्द होगी तरक्की

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है, इस दिन शनि दोष, साढ़ेसाती व शनि की ढैय्या की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही जिस व्यक्ति पर शनि की महादशा चल रही हो वे भी शनि की पूजा करते हैं। माना जाता है की शनिदेव के गुप्तचर राहु व केतु द्वारा मानव के प्रत्येक कर्मों का लेखा-जोखा रखा जाता है। इसी आधार पर व्यक्ति को उसके फल मिलते हैं। शनिदेव को न्यायाधिश भी कहा जाता है। यदि आप भी शनि के अशुभ प्रभाव से प्रभावित हैं तो यह उपाय आप कर सकते हैं। आइए जानते हैं शनिवार के अचूक उपायों के बारे में....

shani upay in hindi

शनिदेव के 5 सरल उपाय...

1. एक कटोरे में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें तथा उस तेल को एक कांच की शीशी में डालकर किसी निर्जन स्थान पर दो हाथ गड्ढा खोदकर गाड़ दें।

2. अशुभ शनि के प्रभावों को दूर कर शुभ प्रभावों को प्राप्त करने हेतु काली गाय का पूजन कर काले चने के साथ गुड़ खिलाएं।

3. शनिवार के दिन शनिदेव पर सरसों या तिल का तेल चढ़ाने से शनि की पीड़ा शांत होती है। तेल चढ़ाने के बाद नीले फूल चढ़ाना और भी अच्छा है क्योंकि उन्हें नीला फूल बहुत पसंद है।

4. शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

5. रुद्राक्ष की माला से एक सौ आठ बार ॐ शं शनेश्चराय नमः का जप करें। इससे शनिदेव की कृपा रहेगी और महादशा दूर होगी।

6. शनिवार के दिन सुंदर कांड का पाठ व हनुमान जी का पूजन करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Xx84KX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages