खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं प्रियदर्शनी राजे, नामांकन के दौरान भी ज्योतिरादित्य के साथ दिखीं - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 21, 2019

खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं प्रियदर्शनी राजे, नामांकन के दौरान भी ज्योतिरादित्य के साथ दिखीं

शिवपुरी. गुणा-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया था। सिंधिया ग्वालियर राजघराने से आते हैं। नामांकन से पहले उन्होंने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ साए के साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी चलती रहीं। सिधिंया अब पर्दे के पीछे से ज्योतिरादित्य का सारा काम संभालती हैं।

 

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया हाल के दिनों में राजनीति में भी थोड़ी सक्रिय दिखने लगी है। वह अब ज्यादातर मौकों पर वह राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं। नामांकन के बाद शिवपुरी में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भी प्रियदर्शनी राजे मंच पर मौजूद दिखीं। राजनीति में भले ही प्रियदर्शनी अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हों, लेकिन ग्लैमर की दुनिया में वह अपनी लोहा मनवा चुकी हैं। खूबसूरती के मामले में वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।

 

2012 में प्रियदर्शनी राजे को फेमिना ने देश की 100 खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल किया था। प्रियदर्शनी ज्यादातर मौकों पर साड़ी में ही नजर आती हैं।

 

प्रियदर्शनी से ज्योतिरादित्य की पहली मुलाकात 1991 में हुई थी। बताया जाता है कि पहली ही मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। फिर दोनों ने 12 दिसंबर 1994 को शादी कर ली थी। अब दोनों के दो बच्चे हैं।


गायकवाड़ मराठा राजघराने से हैं प्रियदर्शनी
प्रियदर्शनी का जन्म गुजरात के बड़ौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने में हुआ है। वहीं उनकी मां नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट के अलावे उन्हें 2008 में बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी शामिल किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ICOtFR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages