जनता से बोले सिंधिया : सिंधिया का मोदी पर कटाक्ष, मैं कामदार और वो नामदार - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 22, 2019

जनता से बोले सिंधिया : सिंधिया का मोदी पर कटाक्ष, मैं कामदार और वो नामदार

शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्नी प्रियदर्शनी राजे के साथ कलेक्टे्रट में नामांकन दाखिल करने के बाद गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे। सिंधिया ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं कामदार हूं और वो नामदार हैं। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में विकास करना मेरा धर्म है और आपके लिए मैं न केवल अपना पसीना, बल्कि जरूरत पडऩे पर खून भी देने को तैयार हूं।

सिंधिया ने कहा कि मुझे कभी कुर्सी व लाल बत्ती का लालच नहीं है, बल्कि मैं आप लोगों की सेवा करके आपके दिल में जगह बनाना चाहता हूं। बापू ने हमें सिखाया है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पांच साल पूर्व इसी मैदान में गुजरात के एक बड़े नेता आए थे, जिन्होंने कहा था कि मैं शिवपुरी की जनता को पानी पिलाऊंगा। पांच साल गुजर गए, लेकिन वे एक भी बार नहीं आए। मैंने शिवपुरी की जनता के लिए जो योजना स्वीकृत करवाई, उसे शिवराज सिंह सरकार ने कई बार रुकवाया, लेकिन हमारी सरकार बनते ही मंैने छह माह में पानी पिलाने की घोषणा की थी और अब शहर में सिंध का पानी आ गया। सिंधिया ने कहा कि मोदी ने यह भी कहा था कि कागज के टुकड़े पर मेडिकल कॉलेज नहीं बनता, तो मैं मोदी को शिवपुरी आमंत्रित करता हूं कि वे आएं तो मैं उन्हें बताऊंगा कि कैसे कागज के टुकड़े पर मेडिकल कॉलेज बनता है। इससे पूर्व चंदेरी, मुंगावली, अशोकनगर के विधायकों सहित लोकसभा प्रभारी राजेंद्र भारती ने भी विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें : 22-23 अप्रेल को निकलेगा भाजपा-कांग्रेस का जुलूस,चिंता में प्रशासन और पुलिस

प्रियदर्शनी राजे ने बोली पति के लिए शायरी
मंच पर मौजूद सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को माइक पर बोलने के लिए पिछोर विधायक केपी सिंह ने आमंत्रित किया। उन्होंने अपने पति के लिए शायरी पढ़ी-चांदनी से चांद होती है, तारों से नहीं, हम अपने प्रिय सिंधियाजी से प्यार करते हैं, सूट-बूट वाली सरकारों से नहीं।

केपी सिंह बोले : मैंने तो कहा था कि आप कहीं बाहर से चुनाव लड़ लें
पिछोर विधायक केपी सिंह ने सिंधिया से कहा कि मेरी मानो तो आप अब यहां से चले जाओ और चुनाव परिणाम के बाद ही आना, मैं तो कहता हूं कि आप अपनी पत्नी को भी साथ ले जाएं और हम भी अपने घर बैठ जाएं, तो भी आप जीतोगे। उन्होंने कहा कि हम और अन्य कांग्रेसी खुद को उसी तरह मानते हैं, जैसे बैलगाड़ी के नीचे चलने वाला कुत्ता समझता है कि बैलगाड़ी वो चला रहा है। यदि मेरी यह बात किसी को बुरी लगी हो तो मैं माफी चाहता हूं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2L8MkDV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages