भोपाल ऑफिस विवि के बाटला परिसर में शिफ्ट, अभी किसी ने ज्वाइनिंग नहीं दी - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 19, 2019

भोपाल ऑफिस विवि के बाटला परिसर में शिफ्ट, अभी किसी ने ज्वाइनिंग नहीं दी

भोपाल. सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के भदभदा स्थित सुशाासन भवन में संचालित प्रशासनिक कार्यालय के पूरे स्टॉफ को विवि के बाटला अकादमिक परिसर में स्थानांतरण कर दिया गया है। कुलपति रेनू तिवारी ने 16 अप्रैल को इसके आदेश जारी किए।

आदेश में स्पष्ट किया था कि 18 अप्रैल को सभी अधिकारी-कर्मचारी बाटला अकादमिक परिसर में काम शुरू कर देंगे। हालांकि फिलहाल इस आदेश पर अमल नहीं हो पाया है। गुरुवार को भोपाल के किसी भी स्टॉफ ने बाटला में ज्वाइनिंग नहीं दी। भोपाल स्थित प्रशासनिक कार्यालय में फिलहाल उप कुलसचिव कार्यालय, स्थापना शाखा, सूचना प्रौद्योगिकी शाखा संचालित हो रहे हैं।

विवि के रजिस्ट्रार अदिति कुमार त्रिपाठी, उप कुल सचिव वंदना जैन के साथ सहायक स्थापना अधिकारी विभा शर्मा, सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग के सहायक निदेशक सौरभ उमलकर प्रमुख पदों पर है। यहां स्टोर में जय शंकर साहू, लेखा शाखा से गाथा त्रिवेदी, अनिल जैन, संदीप द्विवेदी समेत 12 से अधिक कर्मचारी हैं। भोपाल प्रशासनिक कार्यालय में 12 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी है। रजिस्ट्रार अदिति कुमार त्रिपाठी का कहना है कि आदेश का पालन होगा।

हालांकि गुरुवार को बाटला से ही कामकाज शुरू करने के आदेश का पालन क्यों नहीं किया? इस सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। कुलपति रेनू तिवारी का कहना है कि जो आदेश किए हैं उसका पालन होना चाहिए। गौरतलब है कि विवि के कुलपति के तौर पर पंकज राग के आदेश हुए हैं, लेकिन अभी राग ने ज्वाइनिंग नहीं दी, जिससे तिवारी ही कुलपति का प्रभार भी संभाले हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2vbyvtc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages