अब महिलाएं भी बनेंगी राजमिस्त्री, करेंगी निर्माण कार्य - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 21, 2019

अब महिलाएं भी बनेंगी राजमिस्त्री, करेंगी निर्माण कार्य

श्योपुर,
पुरुषों के एकाधिकार वाले राजमिस्त्री (निर्माण कारीगर) के काम में अब महिलाएं भी आगे आएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन महिलाओं राजमिस्त्री की ट्रेनिंग देगा। इसके लिए महिलाओं का चयन किया जा रहा है, जिसके बाद पहले चरण में जिले में लगभग 125 महिलाओं को राजमिस्त्री के रूप में तैयार किया जाएगा।

बताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत श्योपुर जिले में महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। इसके लिए तीनों विकासखंडों में महिलाओं का चयन कर प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराते हुए 45 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेष बात यह है कि ट्रेनिंग के बाद एक राष्ट्रीयस्तर की एक संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली राजमिस्त्री महिलाओं की परीक्षा होगी और परीक्षा में पास होने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। बताया गया है कि इस सर्टिफिकेट के आधार पर ट्रेंड महिलाओं को बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों या अन्य शासकीय निर्माण कार्यों में आसानी से काम मिल सकेगा।

इस कार्यक्रम के लिए श्योपुर जिले में एनआरएलएम के स्वसहायता समूहों की महिलाओं की बैठक लेकर उनमें से राजमिस्त्री की ट्रेनिंग के लिए चयनित किया जा रहा है। बताया गया है कि आगामी एक मई को मजदूर दिवस से इन चयनित की जाने वाली महिलाओं को राजमिस्त्री की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए विशेष मास्टर ट्रेनर लगाए जाएंगे, ताकि महिलाओं को बेहतर रूप से प्रशिक्षित किया जा सके।

महिलाओं को आजीविका का मिलेगा नया विकल्प
जिले में मेहनत-मजदूरी करने वाली इन महिलाओं को राजमिस्त्री के रूप में आजीविका का नया विकल्प मिलेगा, साथ ही ये महिलाएं राजमिस्त्री का काम करके अपनी आय बढ़ा पाएंगी। बढ़ी हुई आय से राजमिस्त्री महिलाएं खुद के साथ ही अपने परिवार के जीवन स्तर को भी बेहतर बना पाएंगी। विशेष बात यह है कि प्रशिक्षण महिलाओं को सरकारी निर्माण कार्य में तो काम मिलेगा ही, साथ ही ये शहर या गांवों में निजी निर्माण कार्यों में भी कार्य कर सकेंगी।


महिलाओं को राजमिस्त्री की ट्रेनिंग के लिए हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए महिलाओं का चयन किया जा रहा है। डेढ़ माह की टे्रनिंग के बाद परीक्षा ली जाएगी और उसके बाद इन्हें प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
राजेश शुक्ल
सीइओ, जिला पंचायत श्योपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UO8P5m

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages