दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो गंभीर घायल - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 22, 2019

दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो गंभीर घायल

ग्वालियर। ग्वालियर-झांसी हाइवे टेकनपुर बाइपास पर दो ट्रकों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई है जबकि अन्य ट्रक का चालक एवं अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस वाहन ने पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से शव को पीएम के लिए भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया। घटना शुक्रवार-शनिवार रात 2.30 बजे की है।

 

आंतरी थाना क्षेत्र का मामला है। एक ट्रक आलू भरकर ग्वालियर से डबरा की ओर और अन्य दूसरा ट्रक भी अनाज भरकर डबरा से आगरा की ओर जा रहा था। अभी दोनों ट्रक बाइपास पर पहुंचे थे कि अचानक दोनों ट्रकों का असंतलन बिगड़ गया। आमने-सामने की टक्कर होने से एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ दूरी पर खड़ी डायल 100 वाहन पहुंची।

 

आरक्षक शंभू गुर्जर एवं गाड़ी चालक अनिल शर्मा ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ट्रक में फंसे तीनों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में पदस्थ्य डॉक्टर रामेन्द्र सिंह ने ट्रक चालक अयूब खान (40) निवासी ग्वालियर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे ट्रक के चालक जालिम सिंह (35) और एक अन्य को बेहोशी हालत में उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया। आंतरी पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाया और पीएम के लिए बॉडी को डेड हाउस भिजवाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZrNZYc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages