साहब! ट्रेन कब चालू होगी? चलेगी भी या नहीं, कोई उम्मीद है क्या! - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 23, 2019

साहब! ट्रेन कब चालू होगी? चलेगी भी या नहीं, कोई उम्मीद है क्या!

श्योपुर,
भले ही रफ्तार कम हो, लेकिन सैकड़ों यात्रियों को ऊपर लादकर चलने वाली नैरोगेज ट्रेन की छुक-छुक इन दिनों थमी हुई है। लगभग एक पखवाड़े से बंद नैरोगेज के पहिए फिर से कब घूमेंगे, इसके लेकर हर आंख ट्रेक पर टिकी हुई है, लेकिन फिलहाल टे्रन के जल्द चलने की कोई उम्मीद नहीं है। यही वजह है कि नैरोगेज का सफर करने वाले हजारों यात्री परेशान है। विशेषकर सहालगी सीजन में ट्रेनों के बंद होने से लोगों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं।

इसी के चलते श्योपुर-ग्वालियर नैरोगेज ट्रेक के सभी स्टेशनों पर प्रतिदिन दिन भर लोग पहुंचते हैं और स्टेशनों पर मौजूद अफसरों से पूछते हैं, साहब! ट्रेन कब चालू होगी? चलेगी भी या नहीं। एक-दो दिन में कोई उम्मीद है क्या? ऐसे सवालों से रोज दो-चार होने वाले अफसरों के पास भी कोई जवाब नहीं है, क्योंकि उन्हें भी जानकारी नहीं है कि ट्रेन कब चलेगी। अफसरों के पास भी आगामी आदेश तक ट्रेनों का संचालन रद्द होने की सूचना है, जिसके चलते स्टेशनों पर प्रतिदिन ट्रेन रद्द होने की ही सूचना चस्पा हो रही है। यही वजह कि यात्री दूसरे दिन ट्रेन चलने की उम्मीद से फिर स्टेशन की दौड़ लगाते हैं।

प्रतिदिन पांच हजार यात्रियों के सफर पर लगा है ब्रेक
श्योपुर से लेकर ग्वालियर तक के लगभग दो दर्जन स्टेशनों से प्रतिदिन लगभग पांच हजार से अधिक यात्री नैरोगेज ट्रेनों का सफर करते हैं। विशेष बात यह है कि सहालगी और त्योहारी सीजन में तो ट्रेनों की छतों पर बैठकर भी लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में अभी ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियां आ रही है। इसका फायदा यात्री बस ऑपरेटर उठा रहे हैं, जो यात्रियों से दुगुना किराया तक वसूल रहे हैँ।

श्योपुर के बाजार में कारोबार प्रभावित
ट्रेन नहीं आने से श्येापुर शहर का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। क्योंकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रेन के माध्यम से ही श्योपुर का बाजार करने आते हैं, ऐसे में टे्रन बंद होने से अब लोग शहर में नहीं आ पा रहे हैं। यही वजह है कि सहालगी सीजन में व्यापार ठप होने से शहर के व्यापारी और दुकानदार भी परेशान हैं।

इस सप्ताह भी चलने की उम्मीद नहीं
मुरैना जिले के जौरा-सुमावली के बीच आसन नदी का पुल धंकसने से एक पखवाड़े से ट्रेनों का संचालन बंद है और इस हफ्ते भी ट्रेक बहाल होने की उम्मीद कम है। मौके पर काम करने वाले लोगों के मुताबिक पुल की मरम्मत का कार्य अभी चल रहा है, जो इस हफ्ते पूर्ण होने की संभावना नहीं है। ऐसे में बताया जा रहा है कि मई के पहले हफ्ते में टे्रक बहाल हो सकता है।

अभी टे्रक कब बहाल होगा ये तो हमारी जानकारी में नहीं है, लेकिन हमें आगामी आदेश तक टे्रन संचालन रद्द होने की सूचना है। जिसके लिए प्रतिदिन हम यहां नोटिस भी चस्पा कर रहे हैं।
जयसिंह राजावत
स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन श्योपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VialvN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages