टीम भावना के साथ काम करें मेंबर्स - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 22, 2019

टीम भावना के साथ काम करें मेंबर्स

ग्वालियर. पूरे वर्ष इनरव्हील क्लब ने बेहतर कार्य किया है। आगे भी टीम को इसी सामंजस्य के साथ काम करना होगा। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जयपुर की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूर्णिमा वर्धन ने ऑफिशियल विजिट के दौरान कही। यह प्रोग्राम इनरव्हील क्लब ग्वालियर की ओर से आत्म ज्योति दृष्टि हीन कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया था। इस दौरान पूर्णिमा वर्धन के सानिध्य में 10 गोद ली हुई बेटियों की फीस जमा की गई। साथ ही सभी बेटियों को स्लीपर्स व सेनेटरी पैड वितरित किए गए। बेटियों को एक्सपर्ट द्वारा गुड टच और बैड टच से भी परिचित कराया गया। साफ -सफ ाई के बारे में डॉ. विमल गर्ग ने जानकारी दी। शुभारंभ अवसर पर स्पेशल बच्चों द्वारा वेलकम सॉन्ग गाया गया। साथ ही नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
अध्यक्ष ने दी प्रोग्राम की जानकारी : प्रोगाम के बारे में जानकारी संस्था की अध्यक्ष कल्पना मेहता एवं सचिव रेखा पाटोदी ने दी। कार्यक्रम में डॉ. विमल गर्ग, पूर्व अध्यक्ष रेनू गोयल, अल्पना मेहता, अनीता सचेती, रीना अग्रवाल, माधवी शाह, ममता पाटोदी, साधना जैन, विनीता पाटोदी, नीलम समाधिया, संगीता गुप्ता, रेखा आलोक जैन, संगीता कोठारी, रेणू गंगवाल अरुण कासलीवाल, सुनीता पाटोदी आदि मेंबर्स उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UvrTjJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages