श्योपुर,
सामान्य वन मंडल की बड़ौदा रेंज के मसावनी के जंगल में वन्य प्राणी
का शिकार करने वाले शिकारियों ने पकडऩे के लिए पहुंचे वन अमले पर फायर कर दिया और शिकार को छोड़कर भाग गए।हालांकि वन अमले ने उनका पीछ भी किया। मगर वे भाग निकले। वन अमले ने दो शिकारियों की पहचान कर ली है। घटना मंगलवार शाम की है। वन अमले ने घटनास्थल से मृत वन्य प्राणी
और दो बाइके जब्त कर शिकारियों पर एफआईआर के लिए आवदा थाने में आवेदन दिया है। बड़ौदा रेंज अमले का कहना है कि आवदा थाना पुलिस ने आवेदन देने के बाद भी एफआईआर नहीं की है।
मसावनी के जंगल में मंगलवार की शाम को शिकारियों ने गोली मारकर वन्य प्राणी का शिकार कर लिया। गोली चलने की आवाज कुछ दूरी पर ही काम कर रहे वनकर्मी धर्मेन्द्र ने ने सुनी तो तत्काल इसकी सूचना रेंज ऑफिसर बड़ौदा डीआर नापित को दी और नंद कुमार,सीताराम सहित अन्य वनकर्मियों को लेकर शिकारियों को पकडऩे के लिए मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों को देखकर शिकार उनकी तरफ बंदूक से फायर कर भाग गए।वनकर्मियों ने फायर से अपने आपको बचाया। शिकार और दो बाइके छोड़कर भागे शिकारियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। वन अमले ने बताया कि भागते हुए दो शिकारियों की पहचान सिया बंजारा और हाडिया बंजारा निवासी बर्धा के रूप में हो गई। घटनास्थल से मृत वन्य प्राणी और दो बाइको को जब्त कर लिया है।
वर्जन
पकडऩे पहुंचे तो शिकारी वन अमले तरफ फायर कर भाग गए।वनकर्मी सकुशल है। दो शिकारियों की पहचान हो गईहै। जिनके खिलाफ आवदा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दे दिया। मगर पुलिस एफआईआर ही दर्जनहीं कर रही है।
डीआर नापित
रेंज ऑफिसर,बड़ौदा
वर्जन
इस तरह की शिकायत आईहै। जिसकी जांच कर रहे है। जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाईकी जाएगी।
विकास तोमर
थाना प्रभारी,आवदा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Vgif8W
No comments:
Post a Comment