कोटा. परशुराम जयंती पर मंगलवार को विभिन्न आयोजन होंगे। ब्राह्मण समाज महानगर, सर्व ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण कल्याण परिषद, राजस्थान ब्राह्मण महासभा व विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें समाज के सभी संगठन व घटक शामिल रहेंगे। गोदावरी धाम के व्यवस्थापक शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि आयोजन के तहत मंगलवार शाम 4 बजे तलवंडी स्थित परशुराम सर्किल से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कुछ नहीं कर पाया चुनाव आयोग, यहां 68 जने डाल गए फर्जी वोट....
शहर पलिस अधीक्षक शोभायात्रा को रवाना करेंगे। ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा में 15 बग्घियां, 6 घोड़े, 12 झांकियां, अखाड़े, 6 डीजे साउंड, बैण्डवादक दल, भजन मंडलियां, ढोल, लोक कलाकार, महापुरुषों की जीवंत झांकियां भी शामिल रहेंगी।
ईश्वर शर्मा के अनुसार महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। शोभायात्रा ओपरा रोड, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल रोड, केशवपुरा रोड महावीर नगर तृतीय चौराहा, घटोत्कच सर्किल होते हुए बालाजी मार्केट स्थित परशुराम वाटिका पहुंचेंगी, जहां 501 दीपों से भगवान परशुराम की आरती की जाएगी। भजन संध्या भी होगी। राजेंद्र गौतम, विकास शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, राज दाधीच, बृजराज गौतम, रासबिहारी पारीक, धर्मेंद्र दीक्षित, अजय चतुर्वेदी व समाज के अन्य पदाधिकारी तैयारियों में व्यस्त रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LGCqtt
No comments:
Post a Comment