श्योपुर,
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल श्योपुर में डॉक्टरों की छुट्टी भी मरीजों की परेशानियां बढ़ा रही है। छुट्टी पर जाने के कारण कुछ डॉक्टर मरीजों को जिला अस्पताल में नहीं मिल रहे है। जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं जो डॉक्टर जिला अस्पताल में ड्यूटी पर बने रहते है,उन पर काम को बोझ़ बढ़ रहा है।
यहां बता दें कि जिला अस्पताल में 36 डॉक्टरों के पद स्वीकृत है।जिनमें से 25 पद ही भरे है।जबकि 13 के करीब डॉक्टरों के पद खाली पड़े है। इसके अलावा स्टॉफ नर्सोके पद भी पूरे भरे नहीं है। जिसकारण मरीजों को जिला अस्पताल में पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है।वहीं डॉक्टरों की कमी के कारण आईसीयू और ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाओं का लाभ संसाधन होने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है।ऐसे में डॉक्टरों का अवकाश पर जाना भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।क्योंकि कुछ डॉक्टर अवकाश पर जाने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए नहीं मिल रहे है।जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
कौन डॉक्टर कब से अवकाश पर
डॉ विष्णु गर्ग
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ विष्णु गर्ग 20 मई से अवकाश पर है। बताया गया है कि वे 29 मई तक अवकाश पर रहेगे। जिसकारण वे मरीजो को ओपीड़ी में इलाज के लिए नहीं मिल रहे है।
डॉ एसएन बिंदल
जिला अस्पताल में बतौर आरएमओ पदस्थ डॉ एसएन बिंदल 24 मई से अवकाश पर चल रहे है। बताया गया है कि उनका अवकाश 28 मई को पूरा होगा। इसके बाद ही वे जिला अस्पताल पहुंचेगे।
डॉ आनंद रावत
जिला अस्पताल में बतौर शिशु रोग विशेषज्ञ पदस्थ डॉ आनंद रावत भी इन दिनों अवकाश पर चल रहे है।26 मईसे अवकाश पर गए डॉ रावत आगामी 30 मई को लौटेगे। जिससे वे मरीजो को 30 मईतक जिला अस्पताल में नहीं मिलेगे।
डॉ जेएन सक्सैना
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ जेएन सक्सैना भी 20 मई से अवकाश पर चल रहे है। उनका अवकाश 28 मई केा पूरा होगा।जिसकारण मरीजो को जिला अस्पताल में उनके इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रहा है।बताया गया हैकि डॉ सक्सैना 29 मईसे जिला अस्पताल लौटेगे।
वर्जन
अति आवश्यक काम के लिए डॉक्टर अवकाश मांगते है तो उनको देना पड़ता है। जो डॉक्टर ड्यूटी पर रहते है,उनके जरिए सभी मरीजो को समुचित इलाज उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश करते है।
डॉ आरबी गोयल
सिविल सर्जन,श्योपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QB6u8r
No comments:
Post a Comment