केन्द्रीय सियासत में शिवराज की एंट्री, मोदी कैबिनेट में मिल सकता है अहम मंत्रालय ! - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 30, 2019

केन्द्रीय सियासत में शिवराज की एंट्री, मोदी कैबिनेट में मिल सकता है अहम मंत्रालय !

भोपाल. नरेन्द्र मोदी आज दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के साथ कई मंत्री भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पीएम मोदी कैबिनेट में शिवराज सिंह चौहन को बड़ा मंत्रालय मिल सकता है। मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है और उन्हें कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है।


मध्यप्रदेश में भाजपा ने जीती हैं 28 सीटें
मध्यप्रदेश में भाजपा ने अब तक का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2014 में भाजपा ने मध्यप्रदेश में 27 सीटें जीतीं थी। इस बार भाजपा को 28 सीटें मिली हैं। भाजपा ने इस बार कांग्रेस के गढ़ गुना-शिवपुरी में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मात दी है।

 

modi


विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी उपाध्यक्ष बने थे शिवराज
किसान से राजनेता बने शिवराज को विधानसभा चुनावों में भाजपा को लगातार जीत दिलाने का श्रेय जाता है। हालांकि पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी कांग्रेस से मामूली अंतर से हार गई थी। तब से राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय स्तर पर चौहान की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है। उन्होंने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अपना प्रभाव छोड़ा है। शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गईं विभिन्न कृषि योजनाओं की सफलता के कारण वह उन्हें नए विचारों के साथ केंद्रीय स्तर पर लागू कर सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "कृषि विभाग शिवराज सिंह चौहान को दिया जा सकता है।" विधानसभा चुनावों में हार के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। शिवराज के उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही चर्चाएं हो रही थीं कि शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की सियासत से बाहर निकलकर केन्द्रीय राजनीति में आ सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें- शिवराज ने राहुल को दिया जवाब, कहा- मेरे भाई ने आवेदन ही नहीं किया तो कर्ज कैसे माफ हुआ

 

शिवराज ने कहा था- मैं मध्यप्रदेश में ही रहूंगा
पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह ने कहा था कि वो मध्यप्रदेश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। बता दें कि जिस किसान कर्जमाफी के कारण प्रदेश के शिवराज सरकार सत्ता से बेदल हुई थी उसी कर्जमाफी को मुद्दा बनाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर हमला किया। कर्जमाफी के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान लगातार कमलनाथ सरकार को घेर रहे हैं।

modi

किसानों की आय दोगुनी पीएम का लक्ष्य
पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में ही नारा दिया था कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राधामोहन सिंह कृषि मंत्री थे। लेकिन कृषि मंत्रालय में राधा मोहन सिंह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। अब पीएम मोदी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बना सकते हैं।


पांच बार एमपी को मिल चुका है कृषि कर्मण अवार्ड
शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में मध्यप्रदेश को लगातार पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुका है। लगातार पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड पाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W1WYMG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages