आज इन 6 राशियों का हर सपना होगा पूरा! महादेव की कृपा से मिलेगा लाभ - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 9, 2019

आज इन 6 राशियों का हर सपना होगा पूरा! महादेव की कृपा से मिलेगा लाभ

भोपाल। आज जून माह की 10 तारीख यानि 10 जून 2019 को सोमवार है। सोम का अर्थ चंद्र होता है। ज्योतिष में चंद्र मन का कारक माना गया ह।। इनका रत्न मोती व रंग सफेद है। इस दिन यानि सोमवार के कारक देवादिदेव महादेव माने गए हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार चंद्र का जीवन में अत्यधिक प्रभाव होता है साथ ही जातक की राशि से लेकर उसका राशि नाम तक इसी पर आधारित रहता है।

Aaj ka rashifal

aaj ka Rashifal 10 June 2019 आज का राशिफल: Aaj Ka rashifal in hindi ...

1- मेष राशिफल / aries Horoscope Today :
कहीं से अप्रत्याशित आमंत्रण मिले तो वहां सोच समझ कर ही जाएं, हो सकता है वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करें या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। सही समय पर निर्णय लेना आप के लिए उचित रहेगा। ऋण के लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा।

2- वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today :
आज आप जो भी काम आप करेंगे, उसमें भाग्य का भी साथ रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। किन्तु पारिवारिक मामलों में उलझन आपको कठोर निर्णय लेने के लिए बाधित कर सकती है।आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ेंगे।

3- मिथुन राशिफल / gemini Horoscope Today :
यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो-सामान खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

4- कर्क राशिफल / cancer Horoscope Today:
आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आयेगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

lord shiv

5- सिंह राशिफल / leo Horoscope Today :
जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें एक मौका मिलेगा। आज के दिन कई अधूरे काम पुरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आयेगी।

6- कन्या राशिफल / virgo Horoscope Today :
प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कुछ अनिष्ट घट सकता है।आप की मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीती में आप की ख्याती बढ़ेगी।

7- तुला राशिफल / libra Horoscope Today :
शत्रु बनता काम बिगाड़ सकतें हैं, अत: सावधान रहें। आपको अपने कार्य क्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आप के कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

8- वृश्चिक राशिफल / scorpio Horoscope Today :
सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

9- धनु राशिफल / sagittarius Horoscope Today :
पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। आप के लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेश का सामना करना पड़ सकता है। संतान की चिंतान आप को व्याकुल कर सकती है।

10- मकर राशिफल / capricorn Horoscope Today :
व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी।आलस त्यागने से धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

11- कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today :
वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलकर कार्य करना होगा, क्योंकि यह परीक्षा की घड़ी है। आप की जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा व शारीरिक कष्ट संभव है। आलस हावी रहेगा।

12- मीन राशिफल / pisces Horoscope Today :
प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है और आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में आलसी रवैय्ये के कारण कार्य विलंभ से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग है।

numerology

10 June 2019 आज का अंक ज्योतिष: Aaj ka ank jyotish in hindi...

अंक 1:
कुछ कड़वे अनुभव आज प्राप्त हो सकते हैं और इन्हीं अनुभव के बल पर आप किसी बड़े धोखे से भी बचेंगे।

अंक 2:
प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान भी दोस्तों संग बन सकता है।

अंक 3:
सफलताएं मिलती चली जाएंगी। दाम्पत्य जीवन में कटुता फैल सकती है।

अंक 4:
आवेश में आकर किसी भी कार्य को ना करें, दिल की बजाय दिमाग से काम लें।

अंक 5:
पूरे दिन प्रसन्न रहकर भरपूर जीवन जीएंगे। परिजनों के सहयोग से समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

अंक 6:
समझदारी से लिया निर्णय सही और मुनाफे वाले साबित हो सकता है। आय के अच्छी होगी।

अंक 7:
पुरानी सारी समस्याओं के खत्म होने के आसार हैं। लाभ वाला दिन है।

अंक 8:
लंबित पड़ी कार्य योजनाएं धरातल पर आती नजर आएंगी और इन्हीं योजनाओं से भविष्य मे विशेष रूप से आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी।

अंक 9:
आप किसी बड़े कार्य को करने के लिए प्रेरित होते चले जाएंगे, साथ ही इसकी कार्ययोजना बनाने मे ही मानसिक रूप से व्यस्त होते चले जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2K6bphb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages