बेटों की शादी के लिए 76 लाख रुपए लुटा चुका यह शख्स, अब पह़ुंचा अदालत - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 6, 2019

बेटों की शादी के लिए 76 लाख रुपए लुटा चुका यह शख्स, अब पह़ुंचा अदालत

कोटा.

समाज में बिगड़ते लिंगानुपात से वैवाहिक अपराधों में आ रही बाढ़ अब किस तरह फैल रही है इसकी हैरतंगेज बानगी कोटा जिले के सांगोद कस्बे में सामने आई है। जिले के सांगोद कस्बे में अविवाहित युवक-युवतियों की शादी करवाने के नाम पर झांसे में लेकर मोटी रकम ऐंठने का मामला सामने आया है। सांगोद में अपने बेटों के रिश्ते तलाशने के चक्कर में एक व्यक्ति लाखों रुपयों के नीचे आ गया। क्षेत्र के विनोदकलां निवासी चन्द्रप्रकाश गौतम अपने दो बेटों की शादी करने के चक्कर में एक व्यक्ति के चंगुल में ऐसे फंसे कि वो कर्जदार होकर अब दर-दर भटक रहे हैं। भोज्याखेड़ी अंता निवासी एक शख्स के झांसे में आकर चन्द्रप्रकाश करीब 76 लाख रुपए गंवा बैठे। उन्होंने कई लोगों से कर्ज लिया तो जमीन-जायदाद भी गिरवी रखी। अब उन्होंने सांगोद न्यायालय में इस्तगासा कर कार्रवाई की मांग की है। इस्तगासे पर सांगोद न्यायालय के न्यायाधीश ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
अपना सब कुछ लुटा चुके पीडि़त चन्द्रप्रकाश गौतम ने बताया कि उनके दो बेटों की शादी के लिए वे रिश्ते तलाश रहे थे। इसी दौरान मई 2017 में भोज्याखेड़ी निवासी एक शख्स उनके संपर्क में आया। उसने बेहतर रिश्ते बताने की बात कही, लेकिन इसकी एवज में उसने अपनी बैंक की 3 लाख रुपए की केसीसी जमा करवाने को कहा। साथ ही शादी के लिए 3 लाख रुपए नकद देने की बात कही। अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए चन्द्रप्रकाश ने उस शख्स को 6 लाख रुपए दे दिए। बस इसके बाद पैसे ऐंठने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ जो उन्हें लाखों रुपए के नीचे दे गए।

लुट गई सारी दौलत
पीडि़त चन्द्रप्रकाश के पुत्रों ने बताया कि बीते दो साल से वो व्यक्ति करीब 76 लाख रुपए ऐंठ चुका है। पिता ने सारी जमीन गिरवी रख दी तो सांगोद के भी कई लोगों से उधार रुपए लिए, लेकिन दो साल से वो सिर्फ शादी का झांसा देता आ रहा है। आखिरकार, थकहार कर चन्दप्रकाश ने अब न्यायालय में इस्तगासा दायर किया।

कोर्ट ने दिए आदेश, पुलिस को नहीं मिले
पीडि़त पक्ष के एडवोकेट रमेश डोहलिया ने 'पत्रिकाडॉटकॉमÓ को बताया कि शादी करवाने का झांसा देकर चंद्रप्रकाश से उस शख्स ने करीब 76 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीडि़त की शिकायत पर न्यायालय में इस्तगासा दायर किया है। जिस पर न्यायालय ने सांगोद पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इधर, 'पत्रिकाडॉटकॉमÓ ने जब पुलिस से जानकारी लेनी चाही तो थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि अभी उन्हें इस्तगासा नहीं मिला है, जैसे ही मिलेगा, उचित कार्रवाई की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wIVPPO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages