9 साल में काट दिए 3 लाख से अधिक पेड़, 75% कम हो गई शहर की हरियाली - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, June 4, 2019

9 साल में काट दिए 3 लाख से अधिक पेड़, 75% कम हो गई शहर की हरियाली

भोपाल. राजधानी भोपाल देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल था, जहां आने वाला व्यक्ति हरियाली देखकर यहीं बस जाना चाहता था, लेकिन एक दशक में शहर से हरियाली खत्म हुई है। वर्ष 2009 से 2019 के बीच राजधानी के नौ हरियाली संपन्न क्षेत्रों की 225 एकड़ जमीन से 95 हजार 800 से अधिक पेड़ काट दिए गए। इसमें अन्य जगहों पर पेड़ों की कटाई शामिल की जाए तो ये आंकड़ा तीन लाख से अधिक तक पहुंच जाता है।

Environment Day current report

 

यह खुलासा ‘जनता की लैब’ की ओर से किए गए विस्तृत शोध में हुआ है। हालात यह हैं कि राजधानी में 1995 में 65 फीसदी हरियाली थी, जो घटकर महज नौ फीसदी रह गई है। शोध के अनुसार यदि इसी तरह पेड़ कटते रहे तो छह साल बाद वर्ष 2025 में शहर में मात्र तीन फीसदी हरियाली ही बचेगी। अंतररराष्ट्रीय संस्था जीसीड (ग्लोबल अर्थ सोसाइटी फॉर एनवॉयरमेंटल एनर्जी एंड डवलपमेंट) द्वारा स्थापित जनता की लैब ने मंगलवार को शोध-पत्र जारी कर भोपाल की भयावह हो रही स्थिति का खुलासा किया है।

डिसेडल डिफारेस्टशन ऑफ भोपाल सिटी 2009-2019 के नाम से जारी शोध के बारे में संस्था प्रमुख डॉ. सुभाष सी. पांडेय ने बताया कि शहर के 13 प्रमुख हरित क्षेत्रों में वर्ष 2009 और 2019 की स्थिति का अध्ययन किया गया। शोध के लिए टीवी रामचन्द्रन की रिपोर्ट, स्टेटिकल डाटा, साइट विजिट, और गूगल इमेज का इस्तेमाल किया गया।

Environment Day current report

बेतरतीब विकास की भेंट चढ़े पेड़-पौधे

हबीबगंज स्टेशन से खत्म हुआ हरित क्षेत्र

हबीबगंज स्टेशन के प्लेटफार्म एक की ओर रेलवे ट्रिब्यूनल ऑफिस से फूड प्लाजा के बीच 7 एकड़ में 10 साल में 95% हरियाली खत्म हुई है। मंदिर से ओवरब्रिज तक 10 एकड़ में 99त्न हरित क्षेत्र खत्म हुआ है।

Environment Day current report

 

ग्रीन बिल्डिंग की भेंट चढ़ गए सैकड़ों पेड़

लिंक रोड दो पर वन विभाग मुख्यालय की बिल्डिंग बनाकर इसके ग्रीन बिल्डिंग होने का दावा किया जा रहा है। इस बिल्डिंग से 12 एकड़ में 95 फीसदी हरियाली खत्म हो गई है।

न्यू मार्केट का स्मार्ट सिटी एरिया

न्यू मार्केट के पास तुलसी नगर में 30 एकड़ के क्षेत्र में हरियाली 95 फीसदी तो इसी क्षेत्र के दूसरे 60 एकड़ के इलाके में हरियाली 55 फीसदी खत्म हुई है।

बुलेवार्ड स्ट्रीट में 100% कटाई

साउथ टीटी नगर में स्टेडियम के पास से गुजर रही बुलेवार्ड स्ट्रीट के 18 एकड़ के इलाके में हरियाली 100 फीसदी खत्म हो गई। यहां सडक़ के लिए पेड़ काटे गए हैं।

Environment Day current report

 

शोध के प्रमुख बिंदु

  • राजधानी के 13 हरित क्षेत्रों को अधार बनाकर किया गया शोध
  • 9 हरित क्षेत्रों में 55 से 100% तक हरियाली हुई खत्म
  • चार क्षेत्रों में बची रही हरियाली, तीन में आंशिक सुधार नजर आया
  • एक एकड़ के हरित क्षेत्र में 40 साल से पुराने 450 पेड़ होते हैं
  • 225 एकड़ में 95 हजार 800 से अधिक पेड़ काटे गए

हकीकत बताते आंकड़े

पर्यावरणविद् टीवी रामचन्द्रन की रिपोर्ट के अनुसार 1992 में 66 फीसदी हरियाली थी, जो 2009 में 35त्न बची थी। जनता की लैब की रिपोर्ट के अनुसार अब इसमें से भी 9% हरियाली बची है। 2009 की कुल हरियाली का मात्र 25 फीसदी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wyxWdV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages