वायरल ऑडियो पर तकरार, सरकार बोली भाजपा संघ की साजिश - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 7, 2019

वायरल ऑडियो पर तकरार, सरकार बोली भाजपा संघ की साजिश

भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश में इन दिनों भीषण बिजली कटौती से हाहाकार मचा है, एेसे में शुक्रवार को वायरल हुए एक ऑडियो से सियासत गरमा गई। इस कथित ऑडियो में बिजली कंपनी के दो अधिकारी फोन पर बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। अधिक से अधिक बिजली कटौती किए जाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस सरकार ने इसे भाजपा और संघ की साजिश करार दिया।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत राज्य की कमलनाथ सरकार बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस सरकार अपना दोष दूसरों पर मढ़ रही है।

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के कुछ घंटे बाद ही शुक्रवार देर शाम जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया में आरोप लगाया कि कुछ लोग सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। इसके पीछे भाजपा और संघ का हाथ है।

शर्मा ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच सायबर सेल से कराई जा रही है, जल्द ही ऐसी साजिश करने वाले लोगों को पकड़ लिया जाएगा। शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश में भरपूर बिजली है और कहीं कोई संकट नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के इस आरोप को हास्यास्पद बताया है कि कुछ लोग बिजली कटौती करवाकर सरकार का बदनाम करने की कोशिश में जुटे हैं।



यह है वायरल ऑडियो में...
वायरल कथित रूप से बिजली विभाग के दो अधिकारी पूरे प्रदेश में जानबूझ कर बिजली काटने की योजना बना रहे हैं। पत्रिका इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में बिजली विभाग का एक अधिकारी अपने अधिनस्थ को कह रहा है कि खूब बिजली काटो और कमलनाथ सरकार को बदनाम करो। अधिनस्थ अधिकारी बिजली काटनेे के एवज में पैसे की मांग भी कर रहा है।


ऑडियो में अधिकारी कहता है कि कल जैसा कोलार में हंगामा हुआ वैसा ही पूरे प्रदेश में करवाओ। रतलाम में चुनाव होना है, इसलिए वहां ज्यादा से ज्यादा बिजली काटो। इस पर राजीव नाम का अधीनस्थ कहता है कि जी सर, सभी शहरों में पांच-पांच मिनट बिजली काट रहे हैं। पांच मिनट कटौती पर अधिकारी भड़क जाता है और भद्दी गाली देते हुए कहता है, पंाच मिनट से कुछ नहीं होता। कम से कम आधे-आधे घंटे काटो। हमें कमलनाथ और उसकी सरकार को खूब बदनाम करना है।

 

अधीनस्थ अधिकारी बातचीत में सस्पेंड होने से डरने की बात भी कहता है। इस पर उच्च अधिकारी कहता है कि मैं तो बैठा हूं, डर किस बात का। दोनों के बीच बिजली काटने पर निचले स्टाफ को पेमेंट की चर्चा भी होती है। ऑडियो के अंत में फोन रिकार्ड होने की आशंका का जिक्र करते हुए अधिकारी कहता है, फोन पर नहीं मुझ से सीधे आकर अब ये सारी बाते किया करो। हालांकि वायरल ऑडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ये दोनों किस स्तर के अधिकारी हैं और बातचीत किसके बीच हो रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2K5k8Au

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages