पाई समर कैम्प : बैडमिंटन के सीखे गुर, बॉस्केटबॉल की प्रैक्टिस - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 5, 2019

पाई समर कैम्प : बैडमिंटन के सीखे गुर, बॉस्केटबॉल की प्रैक्टिस

कोटा. गर्मी की छुट्टियों में पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) में बच्चों को खेल-खेल में व्यक्तित्व निखार से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को कैसे संवार सकते हैं, इसके बारे में विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। पाई के विभिन्न कोर्सेज में बच्चों ने काफी उत्साह से भाग लिया और बहुत कुछ नया सीखा।

read more : सजदे में झुके शीश, दिलों में घुली मिठास ...देखिए तस्वीरें
यहां सीखा गया ज्ञान भविष्य में कैरियर गाइडेंस की भूमिका में नजर आएगा। बुधवार को पाई में बैडमिंटन का प्रशिक्षण साक्षी श्रीवास्तव तथा अंकित सिंघानिया ने दिया। बास्केटबॉल का प्रशिक्षण प्रद्युम्न सिंह ने दिया। टेली कम्प्यूटर के बारे में खुशबीर चौबे और दिनेश महतानी ने जानकारी दी।

read more : NEET Result 2019: जश्न में डूबी कोचिंग नगरी,छाया उल्लास, बजे खुशियों के ढोल ,वीडियो में देखिए शिक्षकों व स्टूडेंट्स ने कैसे किया

कम्प्यूटर की दुनिया में कैसे आप आगे बढ़ सकते हैं, कैरियर की क्या-क्या संभावनाएं हैं, इसके बारे में बताया। पाई कोर्सेज का गुरुवार को अंतिम दिन है। ग्रैंड फिनाले 9 जून को आयोजित किया जाएगा। राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) व शिवज्योति इंटरनेशनल स्कूल की ओर से दादाबाड़ी स्थित मोदी पब्लिक स्कूल में समर कैंप में योग्य व विषय विशेषज्ञों ने शिविरार्थियों को प्रशिक्षण दिया।

read more : NEET Result 2019: कोटा का जलवा बरक़रार, एलन के नलिन खंडेलवाल ने हासिल की ऑलइंडिया में पहली रैंक ...

पाई में 35 कोर्स संचालित किए गए। इसमें ऐरोबिक्स, सेल्फ डिफेंस, योगा, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, इवेंट मैनेजमेंट, एंकरिंग, गिटार, हिप होप डांस, स्केटिंग, इथिकल हैकिंग, किचन गार्डनिंग व बोनसाई, फैशन डिजाइनिंग, रोबेटिक डांस, फोटोग्राफी, पर्सनललिटी डवलपमेंट, कल्चरल डांस, ब्यूटी केयर स्कीन एण्ड हैयर स्पा, हैंड राइटिंग, फ्रेंच लेग्वेज, जर्मन लेग्वेंज, स्पोकन इंग्लिश, एक्टिंग थियेटर, वेस्टर्न डांस, वाटर कलरिंग एण्ड पेंसिंल वर्क, इंटरियर डिजाइनिंग, कथक, बॉलीवुड डांस, अबेकस, बेसिक कम्प्यूटर, टेली (बेसिक) कार्टून मेकिंग, केलीग्राफी, मेहंदी, समेत अन्य कोर्सेज संचालित किए गए। सभी कोर्सेज में प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QP1vRD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages