कोटा. कोचिंग नगरी कोटा के युवा व प्रतिभाएं अपने ज्ञान के भंडार को बढ़ाने में पीछे नहीं हैं। राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) व शिवज्योति इंटरनेशनल स्कूल की ओर से दादाबाड़ी स्थित मोदी पब्लिक स्कूल में ज्ञान की पाठशाला में यह नजर भी आ रहा है।
यहां इंग्लिश स्पोकन के अलावा जर्मनी लेंग्वेज का कोर्स भी करवाया जा रहा है। जर्मनी सीखने को लेकर युवा व बच्चों में खासा उत्साह है। प्रशिक्षक वीणा सेखन इस भाषा का बेसिक प्रशिक्षण दे रही है। पाठ्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने बताया कि आज के दौर में विविध भाषाओं की जानकारी होना आवश्यक है। इंग्लिश स्पोकन को लेकर भी खासा उत्साह प्रतिभागियों में है।
पल भर में सवाल का जवाब
कॉम्पिटिशन के दौर में फिजिक्स कैमेस्ट्री के न्यूमेरिकल्स व मेथेमेटिक्स के सवाल तनाव बढ़ा देते हैं। समय की पाबंदी के चलते कई बार प्रश्न आते हुए भी छूट जाते हैं। क्विक कैल्कूलेशन जो कर लेता है वह आगे रह जाता है और इसमें माहिर नहीं तो तेज होकर भी पीछे रह जाते हैं। समर कैंप में दिमाग को तेजतर्रार बनाने के लिए क्विक कैल्कूलेशन का कोर्स भी संचालित किया जा रहा है। क्विक कैल्कूलेशन अबेकस के प्रशिक्षक अजय शर्मा छोटे-छोटे व सिम्पल फार्मूलों से प्रतिभागियों को पलभर में सवालों के जवाब देने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतिभागियों के अनुसार समय के साथ आगे बढऩा चाहिए।
एरोबिक में भी रूची
एरोबिक कोर्स में भी शनिवार को प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखा। कोर्स को काफी संख्या में लोग सीख रहे हैं। कुछ तो खुद सीखकर अन्य को भी सिखाएंगे। सुखमनी फिजियोथैरेपी एण्ड फिटनेस जोन टीम के मिलन सिंह एरोबिक का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने एरोबिक की बेसिक जानकारी देते हुए इसके फायदे भी बताए।
समर कैंप 6 जून तक
समर कैंप 6 जून तक चलेगा। समापन के बाद प्रतिभागियों को राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। कैंम्प में ऐरोबिक्स, सेल्फ डिफेंस, योगा, बास्केट बाल, बैडमिंटन, इवेंट मैनेजमेंट, एंकरिंग, गिटार, हिप होप डांस, स्केटिंग, इथिकल हैकिंग, किचन गार्डनिंग व बोनसाई, फैशन डिजाइनिंग, रोबेटिक डांस, फोटोग्राफी, पर्सनललिटी डवलपमेंट, कल्चरल डांस, ब्यूटी केयर स्कीन एण्ड हैयर स्पा, हैंड राइटिंग, फ्रेंच लेग्वेज, जर्मन लेग्वेंज, स्पोकन इंग्लिश, एक्टिंग थियेटर, वेस्टर्न डांस, वाटर कलरिंग एण्ड पेंसिंल वर्क, इंटरियर डिजाइनिंग, कथक, बॉलीवुड डांस, अबेकस, बेसिक कम्प्यूटर, टेली (बेसिक) कार्टून मेकिंग, केलीग्राफी, मेहंदी, समेत अन्य कोर्सेज संचालित हो रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WKbZr6
No comments:
Post a Comment