Aaj ka Rashifal: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, September 12, 2019

Aaj ka Rashifal: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कई दिनों से लंबित कार्य आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निश्फल रहेंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी। आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगायें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। आज श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग लगायें।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। आज श्री हनुमान जी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आज श्री हनुमान जी को गुड़ का नेवेद्य लगायें।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। श्री हनुमान को लाल वस्त्र अर्पण करें और हलवे का भोग लगायें।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करें और फल का भोग लगायें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करें और बेसन के लड्डू का भोग लागयें।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र पर श्री राम नाम लिख कर अर्पण करें।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: बोलने से पहले सोचें। जूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। श्री हनुमान जो को 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। श्री हनुमान जी को आज सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनाये और लापसी का नेवेध्यय चढाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34ELMes

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages