चेतक ब्रिज: स्थाई डिवाइडर बनाना था, लेकिन दशहरे पर पीडब्ल्यूडी ने अस्थाई भी हटा लिया - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 30, 2019

चेतक ब्रिज: स्थाई डिवाइडर बनाना था, लेकिन दशहरे पर पीडब्ल्यूडी ने अस्थाई भी हटा लिया

भोपाल. चेतक ब्रिज पर मंगलवार रात बाइक सवार सरकारी शिक्षक अवध शरण सोंधिया की तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई मौत के मामले में लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस का कहना कि हादसों को रोकने ब्रिज पर अस्थाई डिवाइडर (बेरीकेट्स लगाकर) बनाया गया था। जिन बेरीकेट्स को दशहरे में पीडब्ल्यूडी ने निकाल लिए हैं। जबकि ट्रैफिक पुलिस लोक निर्माण विभाग को ब्रिज पर स्थाई डिवाइडर लगाने पांच बार पत्र लिख चुकी है। अफसरों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि स्थाई डिवाइडर तो बनाया नहीं, उल्टे अस्थाई डिवाइड भी हटा लिया। जिससे ब्रिज पर हर पल हादसे का खतरा बना रहता है। मंगलवार रात को शिक्षक को कुचलने वाली कार भी डिवाइडर नहीं होने से गलत दिशा में फर्राटा भर रही थी।

[MORE_ADVERTISE1]

23 सड़कों पर बनाना था डिवाइडर, महज दो बनाए : ट्रैफिक पुलिस ने चेतक ब्रिज समेत 23 ऐसे स्थानों पर स्थाई डिवाइडर बनाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा था, लेकिन महज दो जगह ही डिवाइडर बन सके। डिवाइडर नहीं होने से आए रोज इन स्थानों पर हादसे हो रहे हैं। पुलिस की फाइल अलग-अलग सड़क निर्माण एजेंसियों के दफ्तर-दफ्तर काट रही है।

[MORE_ADVERTISE2]

70 त्नचालक लेन का नहीं करते पालन
ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक 70त्नचालक लेन ड्राइविंग का पालन नहीं करते। सड़कों पर डिवाइडर बहुत आवश्यक है। इससे हादसों पर लगाम लग सकती है। कई सड़कों पर लेन को बांटने वाली रोड साइनिंग तक नहीं है।

[MORE_ADVERTISE3]

9 माह में 194 की गई जान
जनवरी से सितंबर 2019 तक के बीच शहर में 2560 सड़क हादसे हुए। इनमें 2015 लोग घायल हुए। जबकि 194 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2018 में जनवरी से सितंबर तक के बीच 2620 हादसों में 239 की जान गई थी।

9 ब्लैकस्पॉट: शहर में नौ ब्लैकस्पॉट हैं। इनमें हालही में पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे के ब्लैकस्पॉट पर मामूली सुधार किया गया। सुधार की वजह से पिछले चार माह में एक भी हादसे नहीं हुए। जबकि बाकी ब्लैक स्पॉट पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। अन्य ब्लैक स्पॉट को भी सुधारने के लिए पुलिस पत्र लिख चुकी है।

चेतक ब्रिज पर बनेगा स्थाई डिवाइडर
हादसे के बाद कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने ट्रैफिक पुलिस व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थाई डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले तीन माह पूर्व सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी चेतक ब्रिज पर अस्थाई डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन तक बैरीकेड्स लगाकर व्यवस्था की गई थी, लेकिन बाद में बैरीकेड्स हटने से फिर से व्यवस्था पटरी से उतर गई। अब जल्द स्थाई डिवाडर लगाए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BYDBMU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages