बीआरटीएस की डेडिकेटेड लेन से आई वर्मा ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार को कुचला - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 20, 2019

बीआरटीएस की डेडिकेटेड लेन से आई वर्मा ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार को कुचला

भोपाल. इसाई कब्रिस्तान के सामने बीआरटीएस आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित डेडिकेटेड लेन में फर्राटा भर रही वर्मा ट्रेवल्स की वॉल्वो बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच थी। बस बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर गई। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। बस भोपाल से यात्रियों को लेकर पुणे जा रही थी।

[MORE_ADVERTISE1]

पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहे सोनागिरी पिपलानी निवासी 55 वर्षीय प्रेमचंद्र गौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी मनोरमा(50), बेटे लकी (19) की हालत नाजुक है। टक्कर से बाइक से उछल प्रेमचंद पहिए के नीचे आ गए। वहीं, उनकी पत्नी मनोरमा, बेटा लकी बस के नीचे फंस गए। राहगीरों ने उन्हें बस के नीचे से निकाल अस्पताल पहुंचाया।

[MORE_ADVERTISE2]

शादी में जा रहे थे
गौर पत्नी और बेटे के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने लालघाटी स्थित मैरिज गार्डन जा रहे थे। रात करीब आठ बजे कब्रिस्तान के पास कट प्वाइंट से वह दूसरी तरफ आने टर्न ही हुए थे कि भोपाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वर्मा ट्रेवल्स की बस ने उन्हें कुचल दिया।

[MORE_ADVERTISE3]

बाइक सवार किशोर की सड़क हादसे में मौत
इधर, हबीबगंज इलाके में कार की टक्कर लगने से सड़क पर गिरे बाइक चालक की मौत हो गई। उसका सिर पत्थर से टकरा गया था। 12 नंबर भरत नगर टीनशेड निवासी 17 वर्षीय अमन यादव प्राइवेट काम करता था। वह बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे के करीब अपने दोस्त फूल सिंह और मनोज के साथ 12 नंबर स्टॉप बाइक से आ
रहे थे। बाइक अमन चला रहा था। पांच नंबर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को कट मार दी। इससे तीनों घिसटते हुए सड़क पर गिर गए। अमन के सिर पत्थर से टकरा गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34cZeWw

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages