कोरोना वायरस : 23 लाख युवाओं ने दिया कोरोना बचाव के टिप्स - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 22, 2020

कोरोना वायरस : 23 लाख युवाओं ने दिया कोरोना बचाव के टिप्स

भोपाल। राज्यपाल लाल जी टंडन द्वारा युवा शक्ति के माध्यम से कोरोना के प्रति जन-जागृति लाने की पहल का प्रदेश में व्यापक प्रसार हुआ है। सम्पूर्ण लॉक डाउन के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा ईमेल, व्हाट्सएप और एस.एम.एस. के द्वारा प्रदेश के दूरस्थ अंचलों, समुदायों और व्यक्तियों सहित प्रदेश की आबादी के एक बड़े भाग तक कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी के संदेश पहुँचाने का कार्य किया गया है।

कोरोना से बचाव की जानकारिया भेजी
प्रदेश में शासकीय विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों और किसानों को 01 करोड़ 34 लाख 57 हजार 672 सूचनात्मक संदेश प्रेषित किये गये हैं। प्रदेश के 21 विश्वविद्यालय द्वारा लॉक डाऊन अवधि में 23 लाख 16 हजार 179 छात्र-छात्राओं को ई-मेल, एस.एम.एस, व्हॉट्सअप के द्वारा 70 लाख 52 हजार 761 संदेशों के द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारियां भेजी गई।

कृषकों को भेजे गए संदेश
इसमें एसएमएस और व्हाट्सएप द्वारा 64 लाख 96 हजार 663 संदेश और 5 लाख 56 हजार 098 ई-मेल द्वारा कोरोना के प्रति जन-जागृति की सूचनाएँ भेजी गई। इसके साथ ही कृषि, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित 5 विश्वविद्यालय द्वारा 64 लाख से अधिक संदेश कृषकों को भेजे गए।

सूचित और शिक्षित किया गया
राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने बताया कि विद्यार्थियों के माध्यम से उनके परिवार और उनके सम्पर्क के परिवारों तक संदेश के प्रसारित होने से एक बड़ी आबादी को कोरोना के संबंध में सूचित और शिक्षित किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S0qT8M

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages