कुल्हाड़ी और लाठियों से व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या,तीन अन्य सदस्य घायल,देखें वीडियो - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 22, 2020

कुल्हाड़ी और लाठियों से व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या,तीन अन्य सदस्य घायल,देखें वीडियो

ग्वालियर। भिण्ड जिले के गोहद नगर में वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत बड़ाबाजार इलाके में दरवाजे पर रखे ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाने के विवाद पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर न सिर्फ पथराव कर दिया बल्कि कुल्हाड़ी और लाठियां लेकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया इस दौरान एक 48 वर्षीय व्यक्ति की लाठी और कुल्हाड़ी लगने से मौत हो गई जबकि मृतक के तीन परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

घर के सदस्यों को पीटना शुरू कर दिया
पुलिस के मुताबिक विनोद राठौर पुत्र लटूरी राठौर के दरवाजे पर आरोपी गण देवीलाल राठौर विकास राठौर एवं पुल अंदर सिंह गुर्जर तथा पप्पू गुर्जर और विकास गुर्जर अपना ट्रैक्टर ट्रॉली रखे हुए थे इसे हटाने के लिए कहने पर आरोपी गणों ने विनोद राठौर के घर पर हमला कर दिया आरोपियों ने पहले पथराव किया बाद में लाठी और खिलाड़ियों से घर के सदस्यों को पीटना शुरू कर दिया।

 

bhind news

सभी आरोपी फरार हो गए
इस दौरान चोट लगने से विनोद राठौर की मौत हो गई जबकि मृतक विनोद राठौर के बेटे रिंकू राठौर भावी रेखा राठौर और छोटा भाई सुरेश राठौर घायल हो गया है। वारदात बुधवार के अपराह्न 3:00 बजे की बताई गई है विनोद राठौर की मौत के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VU6ELn

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages