Coronavirus in MP : प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 300 के करीब, चंबल में दहशत - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 7, 2020

Coronavirus in MP : प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 300 के करीब, चंबल में दहशत

ग्वालियर। देश में 21 दिन का लॉकडाउन है और आज 15वां दिन है। इसके बाद भी मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 के करीब हो गई है। साथ ही 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इससे चंबल संभाग के लोग खासे दहशत में है। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम को ग्वालियर में एक साथ छह कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिनमें एक-एक मरीज श्योपुर और मुरैना का है। जबकि चार मरीज ग्वालियर शहर के हैं।

एक साथ छह केस सामने आते ही ग्वालियर चंबल संभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में प्रशासन ने तुंरत ही जहां के यह मरीज थे उस मोहल्ले व गली को सील करवाया और मरीजों के घर पर तुंरत ही सेनेटाइजर करवाया और अधिकारियों को सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए। इतना ही नहीं देर रात कलेक्टर की ओर से 9 अप्रैल तक ग्वालियर में टोटल लॉकडाउन का निर्देश भी जारी किए गए।

गली मोहल्ले को किया सील
शहर में जैसे ही एक साथ चार युवकों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी प्रशासन व स्वास्थय विभाग को लगी। वह तुंरत ही इन चारों लोगों के मोहल्ले में पहुंचे और यहां आने जाने वाले सभी रास्ते को सील करते हुए। लोगों को घरों में रहने की ही हिदायत दी। साथ ही सख्ती से भी पालन करने के निर्देश वहां मौजूद कर्मचारियों को दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से पूरे गली मोहल्ले व बाजार को सेनेटाइज कर दिया गया है।

Coronavirus in MP : live updates news 22 infected in chambal

ग्वालियर में यह मिले पॉजिटिव
मंगलवार को ग्वालियर में छह कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज सामने आए। जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष हंै। इन छह में से एक श्योपुर के बंजारा डैम हसनपुर हवेली निवासी रशीद खान उम्र 53 साल है। जबकि दूसरा मुरैना का है। जबकि चार लोगों में से एक नाका चंद्रबनी निवासी 18 साल, दूसरी सत्यदेव नगर आमखो महिला 20 साल। जबकि तीसरी ढोलीबुआ का पुल महिला 50 साल और चौथी न्यू विजय नगर आमखो महिला 33 साल बताई गई है। इन सभी को जेएएच के स्पेशल वाड में रखा गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके को सेनेटाइज कर दिया गया है।

Coronavirus in MP : live updates news 22 infected in chambal

तीन किलोमीटर का इलाका सील
श्योपुर जिले में 53 साल के रशीद खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बंजारा डैम हसनपुर हवेली निवासी रशीद खान को जिला अस्पताल श्योपुर से सोमवार को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रैफर किया गया था। 4 अप्रैल को जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद रशीद को जिला अस्पताल में आईसोलेट कर लिया गया था। 5 अप्रैल को सैंपल लेकर डीआरडीई भेजा गया। इसी बीच तबीयत बिगडऩे पर 6 अप्रैल को उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया।

मंगलवार को डीआरडीई से आई रिपोर्ट में रशीद कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एआर करोरिया ने कोरोना वायरस होने की पुष्टि की है। जिले में पहला केस पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हडक़ंप मच गया। मरीज के निवासरत रहने वाले स्थान बंजारा डैम हसनपुर हवेली सहित तीन किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में कफ्र्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना संक्रमित रशीद खान की कोई ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एआर करोरिया ने कोरोना संक्रमित रशीद को टीबी व शुगर का मरीज होने की पुष्टि भी की है।

Coronavirus in MP : live updates news 22 infected in chambal

मुरैना में 13 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या
कोरोना संक्रमितों को लेकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर चले मुरैना जिले में मंगलवार को एक और पॉजीटिव केस सामने आया है। यह दुबई से लौटे कोरेना पॉजीटिव सुरेश बरेठा का पड़ौसी और दोस्त है। बजरंग कॉलोनी निवासी शफी मोहम्मद नामक यह युवक भी बरेठा के साथ बैठकर कई दिनोंं ताश खेलने के दौरान संक्रमित हुआ था। घर-घर सर्वे के दौरान इसकी पहचान कर सैंपल जांच को भेजा गया था। जिसके रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहर में हड़कंप मच गया। अब तक मुरैना में 13 केस सामने आ चुके हैं। वहीं प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन भी लगा दिया है। इसके साथ ही पूरे इलाके को सेनेटाइज कर दिया गया है।

Coronavirus in MP : live updates news 22 infected in chambal

ग्वालियर में ये है पॉजिटिव मरीज
1. बबिता, ढोली बुआ का पुल ग्वालियर
2. लता, आमखो ग्वालियर
3. अजय, ग्वालियर
4. जौहरा, ग्वालियर
5. सफी मोहम्मद,मुरैना
6. रशीद खान,श्योपुर

Coronavirus in MP : live updates news 22 infected in chambal

मध्यप्रदेश में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित

प्रदेश की बात करें तो मंगलवार तक 290 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें इंदौर 161, भोपाल 75, मुरैना 13, जबलपुर 8, उज्जैन 8, खरगोन 4, बड़वानी 3, ग्वालियर 6 , शिवपुरी और छिंदवाड़ा में 2-2, विदिशा,श्योपुर में एक संक्रमित मिला। अब तक इंदौर में 10, उज्जैन में 3, भोपाल, छिंदवाड़ा, खरगोन में एक-एक की मौत हो गई। इसमें इंदौर 11, जबलपुर 3, भोपाल 2, शिवपुरी और ग्वालियर में एक-एक मरीज स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग के कुल कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। जिसमें मुरैना 13,ग्वालियर 6,शिवपुरी 2 और श्योपुर में एक हैं। जबकि ग्वालियर के दो और शिवपुरी के दोनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aTMeYW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages