रविवार का दिन आज क्या लाया है आपके लिए खास - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, June 6, 2020

रविवार का दिन आज क्या लाया है आपके लिए खास

आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया ( 08:55 PM तक तृतीया ) व दिन रविवार का है। इस दिन मूल नक्षत्र ( 02:11 PM तक - पूर्वाषाढा ) रहेगा।

1. मेष राशि:- आज कोई पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होने के साथ ही पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधी समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

2. वृषभ राशि:- नई व्यवसायिक योजना बनेगी, जिसमें अपनी पुरानी गलतियों के नजरअंदाज न करें। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करने के साथ ही अपनी संगती बदलें ।

3. मिथुन राशि:- कार्यसिद्धि होने के बावजूद कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहने से चिंता तथा तनाव बढ़ेगी। थकान के बावजूद धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

4. कर्क राशि:- कार्यस्थल पर विवाद के अलावा जल्दबाजी में हानि से बचें। नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।

5. सिंह राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। आपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। यात्रा सफल रहेगी, लेकिन कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

6. कन्या राशि:- कार्य क्षमता में वृद्धि से धनलाभ होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इन सबके बावजूद भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेगा।

7. तुला राशि:- रुके कार्यों में गति आएगी। लेकिन किसी की सुनीसुनाई बातों से दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि:- निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

9. धनु राशि:- प्रतिष्ठा वृद्धि के बीच कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

10. मकर राशि:- परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं, विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की की चिंता रहेगी।

11. कुम्भ राशि:- कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधनो में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

12. मीन राशि:- आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

MUST READ : आठवां बैकुंठ बद्रीनाथ इस दिन हो जाएगा लुप्त, फिर होगा ये... : Video

https://www.patrika.com/pilgrimage-trips/eighth-baikunth-badrinath-will-disappear-on-this-day-6162795/

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cGWx2y

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages