दांतरदा/श्योपुर,
शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन ने जीप से उतरकर चंबल नदी में छलांग दी। दुल्हन के साथ जीप में दूल्हा भी सवार था। मगर दूल्हे की जब तक नींद खुली,जब तक दुल्हन नदी में कूद गई। यह घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित चंबल नदी के पाली पुल की है।
घटना का पता चलने पर राजस्थान की खंडार थाना पुलिस और मप्र की सामरसा चौकी पुलिस ने नाव के जरिए दुल्हन की चंबल नदी में तलाश शुरू कर दी है। मगर खबर लिखे जाने तक दुल्हन का पता नहीं चला है। घटना स्थल राजस्थान सीमा में है।इसलिए राजस्थान की खंडार थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है। दांतरदा क्षेत्र के ग्राम साडाकापाड़ा निवासी दीपक माली की बारात शनिवार को राजस्थान के खंडारथाना क्षेत्रके गांव अल्लापुर-बहरांवड़ाखुर्द गईथी। जहां उसकी शादी अल्लापुर निवासी अंजू माली के साथ हुई। शादी होने के बाद रविवार सुबह दुल्हन पक्ष के लोगो ने दूल्हा-दुल्हन सहित बारात को विदा कर दिया।
जीप के पुल पर आते ही ड्रायवर से दुल्हन बोली-गाड़ी रोको मुझे उल्टी आ रही है..
विदा होकर दूल्हा-दुल्हन एक जीप में सवार होकर आ रहे थे।जीप में दूल्हा के माता पिता भी सवार थे,जो रातभर जागने के कारण सो रहे थे। जीप के पाली पुल पर चढऩे के बाद दुल्हन ने ड्रायवर से कहा कि गाड़ी रोको,मुझे उल्टी आ रही है। पहले तो ड्रायवर ने इस बात को अनसुना कर दिया।मगर दुल्हन ने फिर से जोर देकर गाड़ी रोकने की कहा तो उसने गाड़ी रोक दी। इसके बाद दुल्हन ने गाड़ी से नीचे उतरकर पुल की रैलिंग से चंबल नदी में छलांग लगा दी।
जीप से उतरकर दुल्हन को बचाने भी दौड़ा दूल्हा
दुल्हन को नदी में कूदने के लिए रैलिंग पर चढ़ता देखकर घबराए ड्रायवर ने जीप में सो रहे दूल्हे को तत्काल जगा दिया। इसके बाद दूल्हा भी जीप से उतरकर दुल्हन को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। मगर तब तक दुल्हन ने नदी में छलांग लगा दी।
हंसी-खुशी के बीच हुई शादी,एक साथ नांचे भी दूल्हा-दुल्हन
वारात में शामिल लोगो की माने तो शनिवार की रात को दोनो की शादी हंसी-खुशी के माहौल में हुई। शादी के मंडप में बैठने से पहले दूल्हा-दुल्हन ने एक साथ डांस भी किया। ऐसे में शादी के बाद दुल्हन द्वारा उठाए कदम से सभी लोग हैरत में पड़ गए। यहां बता दें कि अंजू के पिता जयपुर में गाडऱ्की नौकरी करते है। अंजू का ज्यादातर समय जयपुर में ही बीता है। तीन माह पहले ही उसकी दीपक के साथ हुई थी।
वर्जन
चंबल नदी में छलांग लगाने वाली दुल्हन की राजस्थान पुलिस के साथ हम भी तलाश करवा रहे है। दुल्हन नदी में क्यों कूदी। इसका पता राजस्थान पुलिस ही लगाएगी। क्योंकि घटना का स्थल राजस्थान सीमा का है।
बृजराज यादव
चौकी प्रभारी,सामरसा,
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UJjNqS
No comments:
Post a Comment