वीडियो राशिफल: बृहस्पतिवार को इन राशिवालों के लिए खुलेंगे आय के नए मार्ग - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 1, 2020

वीडियो राशिफल: बृहस्पतिवार को इन राशिवालों के लिए खुलेंगे आय के नए मार्ग

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि ( 03:16 PM तक त्रयोदशी ) व दिन गुरुवार 02 July 2020 का है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र ( 01:14 AM, जुलाई 03 तक ) रहेगा। इसके अलावा आज के दिन गुरु प्रदोष भी है।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 02 July 2020, thursday

1. मेष राशि - आय के नए मार्ग खुलने के साथ ही संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। निवेश शुभ रहेगा।परिजनों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। दुर्घटनादि से बचें, जोखिम न लें।

2. वृषभ राशि - आज बौद्धिक कार्य सफल रहने के साथ ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। लेकिन इससे पहले दिन की शुरुआत में आलसी रवैया रहेगा। आज के दिन शत्रु शांत रहेंगे, लेकिन चिंता बनी रहेगी।

3. मिथुन राशि - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। क्रोध की अधिकता रहने के चलते, कलह संभव। जोखिम-जमानत के कार्य टालें,शरीर पीड़ा रहेगी। किसी से अपेक्षा न करें।

4. कर्क राशि - व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम व निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। वाहन पर खर्च के साथ ही अस्वस्थता रहेगी।

5. सिंह राशि - आज मित्रों की मदद से रुके काम होंगे। कुछ लाभ होगा। अनजाने में हुई गलती का पछतावा रहने के साथ ही तनाव व चिंता का वातावरण रहेगा, जोखिम न लें। दुर्घटनादि से हानि संभव है।

6. कन्या राशि - अचानक लाभ होने के साथ ही निवेश आदि मन के मुताबिक लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। मनानुकूल माहौल मिलेगा। यात्रा भी लाभकारी रहेगी, विवाद न करें।

7. तुला राशि - आमदनी में बढ़ोतरी के बीच भय, चिंता व तनाव भी रहेंगे। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। विवाद, चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें।

8. वृश्चिक राशि - उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने के साथ ही व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। पिता के कार्य में आप का सहयोग रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें अन्यथा हानि संभव है।

9. धनु राशि - कार्यप्रणाली में सुधार के चलते प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह रहने के साथ ही लाभ भी बढ़ेगा।अस्वस्थता के बीच जोखिम न लें।

10. मकर राशि - मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना के बीच निवेश शुभ रहेगा। मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे।

11. कुम्भ राशि - लंबे समय से आप जो करना चाहते थे, वह कार्य आज सम्भव हो सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें, जोखिम न लें। आलस्य के चलते प्रयास बेकार रहेंगे।

12. मीन राशि - निजी जीवन में परिश्रम की अधिकता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। अधिक प्रयास से लाभ होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VEx0l1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages