वी​डियो राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशिवालों के लिए है बेहद खास, जानिये क्या कहती है आपकी राशि - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 2, 2020

वी​डियो राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशिवालों के लिए है बेहद खास, जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि ( 01:16 PM तक चतुर्दशी ) व दिन शुक्रवार, 03 July 2020 का है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र ( 12:08 AM, जुलाई 04 तक ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 03 July 2020, Friday
1. मेष राशि :- कार्यस्थल पर व्यस्तता के चलते जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद के बीच परिवारिक क्लेश संभव। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।

2. वृषभ राशि :- पुराना धन मिलने ककी संभावना के अलावा रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

3. मिथुन राशि :- नई व्यवसायिक योजना के चलते कार्यपद्धति में सुधार व लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।

4. कर्क राशि :- शत्रुओं की सक्रियता के चलते कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। थकान,चिंता व तनाव रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि के बीच कार्यसिद्धि की संभावना है।

5. सिंह राशि :- कार्यस्थल पर विवाद के चलते जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता व तनाव रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनने की संभावना है।

6. कन्या राशि :- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे, राजकीय बाधा दूर होगी। यात्रा सफल रहने की संभावना के बीच कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

7. तुला राशि:- कार्यक्षमता में वृद्धि से धनलाभ होने के साथ ही उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन भय, पीड़ा, चिंता व तनाव भी रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि:- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। लेकिन, किसी की सुनी सुनाई बातों के चलते दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।

9. धनु राशि :- निवेश से लाभ होगा। लेकिन, कार्यालय में कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

10. मकर राशि :- कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधो में मजबूती आएगी,प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। ‍

11. कुम्भ राशि :- परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा, जिसके चलते शत्रु परास्त होंगे। विवाद से बचें, आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

12. मीन राशि :- अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास करने पर बेरोजगारी दूर हो सकती है। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। संतान का ध्यान रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NWLFUh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages