डॉक्टर ने कहा था- सीएम शिवराज की जान को है कोरोना से खतरा, अब हुई FIR, जानें पूरी कहानी - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 28, 2020

डॉक्टर ने कहा था- सीएम शिवराज की जान को है कोरोना से खतरा, अब हुई FIR, जानें पूरी कहानी

भोपाल/ मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( CM Shivraj ) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी जान को खतरा बताने वाे, साथ ही कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाने वाले डॉक्टर राजन सिंह पर एफआईआर दर्ज हो गई है। भोपाल क्राइम ब्रांच ( Crime Branch ) ने ये कार्रवाई की है। हालांकि, अब तक आरोपी डॉक्‍टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि, आरोपी ने सीएम शिवराज के चिरायु अस्पताल में भर्ती किये जाने पर सवाल उठाते हुए वीडियो जारी किया था।

 

पढ़ें ये खास खबर- भाजपा नेता का अनोखा टोटका, दूल्हा बनकर गधे पर बैठे बैंड-बाजे के साथ किया नगर भ्रमण, वजह कर देगी हैरान


समय समय पर जारी हो रहा है सीएम का हेल्थ बुलेटिन

ज्ञात हो कि, दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री की कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें भोपाल के कोविड-केयर सेंटर चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस अवधि में अस्पताल की टीम द्वारा सीएम के स्वास्थ की सख्त निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, समय समय पर उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जा रहा है, जिसमें उनका स्वास्थ स्थिर बताया जा रहा है। बता दें कि, सीएम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनसे फोन पर चर्चा की था, साथ ही उनका हालचाल जाना था।


क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR

मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच भोपाल ने डॉक्‍टर राजन के खिलाफ सीएम के खिलाफ मिथ्या तथ्य और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राजन ने घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उसने खुद को एचसी/पीएचडी मध्य प्रदेश कुपोषण निवारण समिति का पूर्व अध्यक्ष बताया था। क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज केस में आरोप है कि, राजन ने सीएम के खिलाफ अपमानजनक, आपत्तिजनक और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निकालकर भ्रामक जानकारी दी थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है। डॉक्‍टर राजन द्वारा जारी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : क्या पेट के कीड़े मारने वाली ये दवा कोरोना के इलाज में हुई है कारगर, जानिए सच

डॉ. राजन पर इन इन धाराओं के आधार पर केस दर्ज

क्राइम ब्रांच से प्राप्त जानकारी के मुतािक, मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक, आपत्तिजनक और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निकालकर भ्रामक वक्तव्य जारी किया गया है, इसका आशय सीएम के व्यक्तित्व का अपमान है। इस आधर पर डॉ. राजन सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 113/2020 धारा 500, 501, 505(2), 188 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gdU5mU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages