कोटा. मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश के चलते गांधीसागर बांध के गेट 30 अगस्त को कभी भी खोले जा सकते हैं। मंदसौर कलक्टर मनोज पुष्प ने इस संबंध में निचले क्षेत्रों को अलर्ट किया है। साथ ही कोटा जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था बनाकर रखने को कहा है। गांधी सागर में शनिवार शाम पांच बजे तक 18 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी, इस कारण गांधी सागर के गेट खोलने पर भी निचले क्षेत्रों में कोई दिक्कत नहीं होगी। अभी राणा प्रताप सागर बांध खाली है। हालांकि जल संसाधन विभाग ने बांधों पर पानी छोडऩे से उत्पन्न स्थिति की शाम को समीक्षा की। दोनों राज्यों के बीच गांधी सागर का जल स्तर 1304 फीट रखना तय हुआ था। पिछले सात दिन से यह जल स्तर चल रहा है, आवक थम गई थी। शनिवार को फिर आवक शुरू हुई है। राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज में भी देर रात आवक बनी हुई थी। रात दस बजे तक बैराज के दो गेट खोलकर 5020 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।
मंदसौर कलक्टर मनोज पुष्प ने कोटा कलक्टर से बात की है, कोटा कलक्टर को कहा है कि 1305 के बाद बांध के तीन गेट खोले जाएंगे, गरोठ एसडीएम को गांधीसागर बांध के निचले क्षेत्र में मुनादी कराने के दिए निर्देश। गांधीसागर बांध का वर्तमान में जलस्तर रात 10 बजे तक 1304.88 फीट है। कोटा जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ भी पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं। कलक्ट्री स्थित नियंत्रण कक्ष से भी बांधों के पानी की निगरानी रखी जा रही है।
यह अभी की स्थिति
वर्तमान भराव फीट
राणाप्रताप सागर बांध 1145.30 : 5034 क्यूसेक
गांधीसागर बांध 1304.86 :आवक 18409 क्यूसेक
जवाहर सागर बांध 975.20 : आवक 5999 क्यूसेक
कोटा बैराज 852.50 :दो गेट खोलकर 5020 क्यूसेक पानी छोड़ा रहा है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bkVHtD
No comments:
Post a Comment