कोटा में ऑक्सीजन का संकट दूर करने 4 नए प्लांट लगेंगे - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, September 4, 2020

कोटा में ऑक्सीजन का संकट दूर करने 4 नए प्लांट लगेंगे

कोटा. कोरोना संक्रमण के चलते ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इनके लिए टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। 127 लाख के दो ऑक्सीजन प्लांट के आदेश गत 11 अगस्त 2020 को दिए गए हैं। इसके तहत एक ऑक्सीजन प्लांट मेडिकल कॉलेज के नवीन चिकित्सालय और एक सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में लगाया जाएगा। इसके बाद गत 3 सितम्बर को 15 दिन की आपूर्ति व इंस्टॉलेशन की शर्त पर दो और प्लांट लगाने के कार्यादेश जारी किए गए हैं। एक ही प्लांट की कीमत 78.50 लाख रुपए आएगी। नियत समय पर ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगने पर हर रोज सात दिन तक 50 हजार रुपए पेनल्टी लगाई जाएगी और उसके बाद फर्म को ब्लैक लिस्ट घोषित कर दिया जाएगा। ये चार प्लांट लगने के बाद मेडिकल कॉलेज के पास 500 सिलेंडर की भराव क्षमता हो जाएगी। जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ लगातार ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए नए प्लांट लगाने के प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने जयपुर बात करके 15 दिन में ही प्लांट लगाने की जरूरत बताई। इसके बाद विभाग ने इस पर सहमति दे दी है। कलक्टर की पहल पर मेडिकल कॉलेज के लेखा विभाग ने भी रात तक कार्य करके खरीद प्रक्रिया पूरी कर दी। इसके अलावा 10 लाख रुपए की लागत से 100 सिलेंडर खरीदे जाएंगे। इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य समिति ने भी 75 ऑक्सीजन सिलेंडर क्रय करने के कार्यादेश जारी किए हैं। एक सिलेंडर की कीमत करीब 11 हजार 564 रुपए आएगी। इसके अलावा 12 प्रतिशत राशि राशि जीएसटी के रूप में देय होगी।

निजी चिकित्सालयों की सेवाएं मिलने के बाद आईसीयू बेड की कमी दूर हुई है। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नए सिलेंडर क्रय किए जा रहे हैं और जल्द नए ऑक्सीजन प्लांट भी लगेंगे। भविष्य में किसी तरह की समस्या नहीं हो, इसके लिए संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।-उज्जवल राठौड़, जिला कलक्टर, कोटा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jP1XNa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages