बंधी लेकर थानाधिकारी करवा रही थी रेत की अवैध सप्लाई - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, September 5, 2020

बंधी लेकर थानाधिकारी करवा रही थी रेत की अवैध सप्लाई

कोटा. कोटा सिटी एसीबी ने शनिवार को बूंदी जिले के देईखेड़ा महिला थानाधिकारी को अवैध रेत व पत्थर की सप्लाई के बदले रिश्वत में 14 हजार रुपए की मंथली लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी कोटा सिटी के एएसपी ठाकुर चन्द्रशील कुमार ने बताया कि परिवादी ने अपना नाम गुप्त रखते हुए एसीबी को सूचना दी कि उसके पास ट्रैक्टर-ट्राली है। वह कृषि कार्य के साथ ही रेत व पत्थर भी डालता है। 2 सितम्बर की रात को उसका चालक ट्रैक्टर-ट्राली से बजरी लेकर आ रहा था। रैबारपुरा गांव के निकट उसके ट्रैक्टर को देईखेड़ा की महिला थानाधिकारी मुकेशीबाई मीणा ने रोक लिया। थानाधिकारी ने दो अन्य ट्रैक्टर-ट्राली भी रोके। सूचना पर वह रैबारपुरा पहुंचा और थानाधिकारी से ट्रैक्टर-ट्रॉली छोडऩे की बात की। इस पर थानाधिकारी ने तीनों ट्रैक्टरों को छोडऩे के लिए एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की। काफी निवेदन के बाद वह दो ट्रैक्टर 40 हजार रुपए में छोडऩे को राजी हो गई। रिश्वत की रकम थाने के कुलदीप कांस्टेबल को देने की बात कही।

उसने लबान चौकी पर कांस्टेबल कुलदीप को 40 हजार रुपए दिए तो पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ दिए। इसके बाद थानाधिकारी मुकेशीबाई मीणा ने भविष्य में ट्रैक्टर-ट्राली चलाने के लिए मंथली की मांग की। मंथली देने पर ही ट्रैक्टर-ट्राली चलाने देने की बात कही।

परिवादी की शिकायत पर एसीबी कोटा सिटी में 3 सितम्बर को मामले का सत्यापन करवाया जो सही पाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपियों द्वारा परिवादी व परिवादी के मित्र के दो ट्रैक्टरों के 15 हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर के हिसाब से प्रतिमाह कुल 30 हजार रुपए की मांग की पुष्टि हुई। जिस पर एसीबी ने 5 सितम्बर को थानाधिकारी को ट्रेप करने की योजना बनाई। 5 सितम्बर को देईखेड़ा महिला थानाधिकारी मुकेशीबाई मीणा ने थाने में उसके कक्ष में थैली में रखवाकर 15 हजार रुपए की रकम ले ली। इसमें से उसने परिवादी को एक हजार रुपए वापस दे दिए। रिश्वत लेने की जानकारी मिलते ही सादा वस्त्रों में छिपे एसीबी टीम महिला निरीक्षक चन्द्रकंवर, थानाधिकारी अजीत बगडोलिया, देवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार सैनी, भरत सिंह, मनोज कुमार शर्मा, योगेन्द्र सिंह, हेमंत सिंह व रामजानकी ने महिला थानाधिकारी की जीप में रखी थैली में से 14 हजार रुपए की रकम बरामद कर ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2F6dFE7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages