भोपाल. बिजली का बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को सुविधा दी गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत 30 अक्टूबर (मिलाद-उन-नवी) एवं 31 अक्टूबर (महर्षि वाल्मीकी जयंती) को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर सर्किल के अंतर्गत चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त छुट्टी के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।
बिजली उपभोक्ता राजधानी के जोनल आफिस में कैश काउंटरों पर बिल भुगतान और भोपाल शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित ए.टी.पी. मशीन में भी बिल भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेटबैकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप के माध्यम से भी बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JjbHSS
No comments:
Post a Comment