स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- आत्मानिर्भर भारत के सपने को सकार कर रहा मध्यप्रदेश - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 31, 2020

स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- आत्मानिर्भर भारत के सपने को सकार कर रहा मध्यप्रदेश

भोपाल. आज मध्यप्रदेश का 65वां स्थापना दिवस है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेशभर में स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे लेकिन इश दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस पर कहा- मध्य प्रदेश के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई। राज्य प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और एक आत्मानिर्भर भारत के हमारे सपने को साकार करने में लंबे समय से योगदान कर रहा है।

सीएम ने भी दी बधाई
मुक्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एक नवम्बर के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश ने विकास की ऊंचाइयों को हासिल किया है। विकास में नागरिकों की भागीदारी भी सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश प्रगति के नए आयाम प्राप्त करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/380NESL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages