INDIAN RAILWAY: देश के कई राज्यों के यात्रिकों के लिये खुशखबरी, चल पड़ी ये ट्रेनें - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 13, 2020

INDIAN RAILWAY: देश के कई राज्यों के यात्रिकों के लिये खुशखबरी, चल पड़ी ये ट्रेनें

भोपाल. कोरोना संक्रमण के चलते बंद पड़ी देश की जीवन रेखा भारतीय रेल (INDIAN RAILWAY)अब पटरी पर लौटने लगी है। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) से देश के कई हिस्सों में जाने वाली 10 ट्रेन फिर से शुरु की जा रही हैं। 15 अक्टूबर से शुरु होने वाली इन गाड़ियों से अब रेल यात्री सीधे बलसाड़, पुरी, कामाख्या, सूरत, पुरी, वड़ोदरा, वाराणसी, भागलपुर, भुवनेश्वर तक जा सकेंगे।

हालांकि रेलवे ने इन ट्रेन को स्पेशल ट्रेन (special train) के तौर पर मंजूरी दी है। यह सभी गाड़ियां अपने पहले से निर्धारित ट्रेन के समय के अनुसार ही चलेंगी। रेल प्रशाासन के मुताबिक इन 10 ट्रेन में से छह ट्रेन सप्ताह में एक दिन और चार ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेंगी।

भोपाल से चलने वाली पुरी-बलसाड़ स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है। वही स्पेशल ट्रेन अंबेडकर नगर-कामाख्या, बड़ोदरा-वाराणसी, उधना-दानापुर, सूरत-भागलपुर के संचालन की मंजूरी भी रेलवे ने दे दी है।

रेल यात्रियों को इन 10 गाड़ियों की मिली सौगात

बलसाड़-पुरी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ( balsad-puri special train ) जिसकी गाड़ी संख्या : 09209 है यह 15 अक्टूबर से प्रति गुरुवार और बलसाड़ स्टेशन से पहले के समय अनुसार ही चलेगी। यही ट्रेन, पुरी- बलसाड़ साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से प्रति रविवार पुरी से पहले के समय अनुसार चलेगी जिसके स्टॉपेज सूरत, बड़ोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, भोपाल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी (साउथ), शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, चांपा, झरसुगुड़ा, सम्बलपुर सिटी, आंगुल, तेलचर रोड, ढेंकनाल, भुवनेश्वर एवं खुर्दा रोड स्टेशनों पर होंगे।

डॉक्टर अम्बेडकर नगर- कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ( kamakhya special train ) जिसकी गाड़ी संख्या 09305 है यह 15 अक्टूबर से प्रति गुरुवार डॉक्टर अम्बेडकर नगर से पहले के समय अनुसार चलेगी। वही कामाख्या- डॉक्टर अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस जिसकी गाड़ी संख्या : 09306 है 18 अक्टूबर से प्रति रविवार कामाख्या स्टेशन पहले के समय अनुसार ही चलेगी इसके स्टॉपेज भोपाल मण्डल के संत हिरदाराम नगर, विदिशा एवं बीना स्टेशनों पर होंगे।

2_1.jpg

वडोदरा-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ( ( vadodara varanasi special train ) जिसकी गाड़ी संख्या 09103 है यह 21 अक्टूबर से प्रति बुधवार वडोदरा स्टेशन से पहले के समय अनुसार चलेगी। यही ट्रेन वाराणसी-वडोदरा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस जिसकी गाड़ी संख्या 09104 है 23 अक्टूबर से प्रति गुरुवार वाराणसी स्टेशनसे पहले के समय अनुसार चलेगी। जिसके स्टापेज भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर होगा।

3.jpg

उधना-दानापुर स्पेशल एक्सप्रेस (udhna danapur special train ) जिसकी गाड़ी संख्या 09063 है। यह भी सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन 17 अक्टूबर से प्रति मंगलवार और शनिवार उधना स्टेशन से पहले के समय अनुसार ही चलेगी। यही ट्रेन दानापुर-उधना (सप्ताह में दो दिन स्पेशल एक्सप्रेस जिसकी गाड़ी संख्या 09064 है। यह 18 अक्टूबर से प्रति बुधवार और रविवार दानापुर स्टेशन से पहले के समय अनुसार चलेगी। इसके स्टापेज भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर होगा।

4.jpg

सूरत-भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस ( surat bhagalpur special train ) सप्ताह में दो दिन जिसकी गाड़ी संख्या 09147 है यह 17 अक्टूबर से प्रति मंगलवार और शनिवार को सूरत स्टेशन से पहले के समय अनुसार ही चलेगी। यही गाड़ी जो भागलपुर-सूरत (सप्ताह में दो दिन) स्पेशल एक्सप्रेस जिसकी गाड़ी संख्या : 09148 है 19 अक्टूबर से प्रति सोमवार और गुरुवार को भागलपुर स्टेशन से पहले के समय अनुसार चलेगी। इसेक स्टापेज भोपाल मंडल के हरदा एवं इटारसी स्टेशन पर होंगे।

5.jpg


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/375gu4e

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages