MP Corona Update : एक दिन में 1030 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 60 हज़ार के पार, 24 घंटे 18 की मौत - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 18, 2020

MP Corona Update : एक दिन में 1030 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 60 हज़ार के पार, 24 घंटे 18 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1030 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 160188 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 215 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 657 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 27277 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3689 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 203 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22370 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 448 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 20004 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1918 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12130 हो चुकी है। जबकि, 193 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11092 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 845 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11847 हो गई है। शहर में अब तक 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11282 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 414 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3741 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3495 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 188 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3376 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3096 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 183 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3102 हो गई है। इनमें से 117 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2597 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 388 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2939 हो चुकी है। इनमें से 25 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2784 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 130 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2716 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2644 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 49 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2715 हो गई है। इनमें 44 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2508 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 163 केस एक्टिव हैं।

9- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2672 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2434 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 214 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2635 हो गई है। इनमें से 41 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2436 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 158 केस एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o5lfR5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages