MP Corona Update: एक दिन में 1463 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 49 हज़ार के पार, 24 घंटे 26 की मौत - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 13, 2020

MP Corona Update: एक दिन में 1463 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 49 हज़ार के पार, 24 घंटे 26 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1463 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 149761 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 418 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 643 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 25627 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3668 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 213 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20244 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 430 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 17847 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1967 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 11490 हो चुकी है। जबकि, 184 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 10386 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 920 केसेज एक्टिव हैं।

2-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11346 हो गई है। शहर में अब तक 147 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 10673 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 526 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3620 हो गई है। इनमें से 55 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3355 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 210 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3190 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 2917 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 176 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2894 हो गई है। इनमें से 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2385 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 393 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2850 हो चुकी है। इनमें से 22 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2641 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 187 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2689 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2597 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 69 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2429 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2218 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 287 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2506 हो गई है। इनमें से 36 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2320 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 150 केस एक्टिव हैं।

10-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2226 हो गई है। इनमें 48 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1986 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 192 केस एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/370Kb6o

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages