MP Corona Update: एक दिन में 728 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 69 हज़ार के पार, 24 घंटे 16 की मौत - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 29, 2020

MP Corona Update: एक दिन में 728 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 69 हज़ार के पार, 24 घंटे 16 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 728 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 169999 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 126 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33845 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 679 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 29988 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3178 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 205 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24312 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 474 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 22275 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1563 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12699 हो चुकी है। जबकि, 202 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11797 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 700 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12241 हो गई है। शहर में अब तक 159 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11778 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 304 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3861 हो गई है। इनमें से 63 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3696 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 102 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3522 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3289 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 136 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3437 हो गई है। इनमें से 124 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3013 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 300 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3016 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2949 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 40 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2878 हो गई है। इनमें 46 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2772 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 60 केस एक्टिव हैं।

8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2770 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2704 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 43 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2768 हो गई है। इनमें से 48 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2604 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 116 केस एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2753 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2656 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 73 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34CU88y

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages