देशभर में दीपवली का पर्व आज, राज्यपाल ने कहा- लोकल उत्पादों को प्राथमिकता दें - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 13, 2020

देशभर में दीपवली का पर्व आज, राज्यपाल ने कहा- लोकल उत्पादों को प्राथमिकता दें

भोपाल. देशभर में आज दीपावली का पर्व है। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि इस दीपावली सभी लोग कोविड-19 को परास्त करने और एक बने, नेक बने का संकल्प लें।

राज्यपाल ने कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में उजाला लाये एवं नई खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा है कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों।

इस समय कोविड-19 का संक्रमण चल रहा है। ऐसे समय में हमें दीपावली का पर्व मनाने में सजगता बरतने की जरूरत है। इस बार नए तरीके से अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में दीपावली का उत्सव मनाएं। राज्यपाल ने कहा है कि पटाखों के प्रयोग से बचें। धुआं और प्रदूषण आमजन के साथ-साथ कोरोना संक्रमित रोगियों और उपचारित व्यक्तियों को संकट में डाल सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि लोकल के लिए वोकल बने। स्थानीय उत्पादनों के उपयोग को प्राथमिकता दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f003rW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages