सगाई में लिए 3 लाख, फेरे से ठीक पहल दहेज के लिए किया हंगामा तो दुल्हन ने सिखाया कभी न भूलने वाला सबक - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 21, 2019

सगाई में लिए 3 लाख, फेरे से ठीक पहल दहेज के लिए किया हंगामा तो दुल्हन ने सिखाया कभी न भूलने वाला सबक

कोटा/अजमेर. शादी में दहेज की मांग के चलते दुल्हन के विरोध के बाद बारात बैरंग लौट गई। दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ महिला थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चांद बावड़ी निवासी लच्छूलाल की पुत्री राजकुमारी का विवाह कोटा के रामपुरा कोतवाली के पीछे निवासी दुर्गालाल के पुत्र विशाल से तय हुआ था। बारात 19 अप्रेल को अजमेर पहुंची। ब्लू केसल में शादी की रस्मे हुई। दुल्हन के मामा राजेश कुमार ने बताया कि शाम को तोरण के दौरान विवाद शुरू हो गया। वरमाला के बाद खाने के दौरान भी नशे में धुत्त वर पक्ष के लोगों ने टेबल गिरा दी और उत्पात मचाते हुए वर पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता की। लेकिन रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे बात को संभाले रखा। इस बीच फेरों के दौरान भी विवाद हुआ। दुल्हन के परिजन ने बताया कि सामाजिक लोक-लाज के चलते वे चुप रहे। लेकिन बाद में विदाई के समय लडक़े ने 3 लाख रुपए देने की मांग की। रुपए की मांग को सुनकर दुल्हन व परिजन सन्न रह गए। उन्होंने रुपए देने में असमर्थता व्यक्त की। दुल्हन राजकुमारी के जब इस बारे में पता चला तो उसने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इस बीच बाराती कोटा रवाना हो गए। बाद में लडक़ी परिजन के साथ थाने पहुंची और दूल्हे के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने फोन पर दूल्हा विशाल भी थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने दोनों की कई बार समझाइश की लेकिन राजकुमारी ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।

सगाई में दिए थे तीन लाख
दुल्हन के भाई विजय ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले सगाई के समय उनकी ओर से वर पक्ष को तीन लाख रुपए और गहने दिए गए थे। उन्होंने बताया कि शादी में हर व्यवस्था अच्छी की गई। लेकिन उसके बाद भी पैसों की मांग की गई।

नहीं बनी बात
विवाद थाने पहुंचने पर पुलिस ने विशाल और राजकुमारी को समझाया। लेकिन राजकुमारी अपने फैसले पर अटल रही। उसने कहा कि दूल्हे का व्यवहार अच्छा नहीं है। पैसों की मांग भी नाजायज है। वह ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती। हालांकि विशाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी को ले जाना चाहता है।

इनका कहना है
राजकुमारी ने दहेज में 3 लाख रुपए मांगने को लेकर शिकायत दी थी। दोनों पक्षों की समझाइश की थी। लेकिन दहेज की मांग के चलते लडक़ी ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भंवर सिंह, महिला थानाधिकारी

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IxeZjJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages