दिग्विजय की सफाई: कहा- मेरा हिंदू धर्म मेरी आस्था, जोड़ता नहीं तोड़ता है संघ का हिन्दुत्व - Hindi Breaking Newz T20 For

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 21, 2019

दिग्विजय की सफाई: कहा- मेरा हिंदू धर्म मेरी आस्था, जोड़ता नहीं तोड़ता है संघ का हिन्दुत्व

भोपाल . मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट देश की हाई प्रोफाइल सीट हो गई है। भोपाल लोकसभा सीट अब हिन्दुत्व को लेकर बहस छिड़ गई है। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हु एकहा- हिन्दू शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है। दिग्विजय के इस बयान के बाद भाजपा उनपर हमलावर हो गई है जिसके बाद दिग्विय सिहं ने सफाई देते हुए कहा मैं हिन्दू हूं और हिन्दू धर्म में मेरी आस्था है।


दिग्वजिय ने दी सफाई
दिग्विजय सिंह ने शाम होते होते अपने बयान से जुड़ा एक ट्वीट किया और कहा कि वह हिंदू धर्म को मानते हैं, जो हजारों सालों से दुनिया को जीने की राह सिखाता आया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा- मैं हिंदू धर्म को मानता हूं, जो हज़ारों सालों से दुनिया को जीने की राह सिखाता आया है। मैं अपने धर्म को हिंदुत्व के हवाले कभी नहीं करूंगा, जो केवल और केवल राजनीतिक सत्ता पाने के लिए संघ का षड्यन्त्र है। मुझे अपने सनातन हिंदू धर्म पर गर्व है जो वसुदैव क़ुटुम्बकम की बात कहता है।

 

संघ का हिन्दुत्व जोड़ता नहीं तोड़ता है
दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा- संघ का हिंदुत्व जोड़ता नहीं, तोड़ता है। अपने धर्म का राजनैतिक अपहरण मैं कभी नहीं होने दूंगा। हमारे लिए हिंदू धर्म आस्था का विषय है, भगवान से हमारा निजी रिश्ता है। मेरा हिंदू धर्म मेरी आस्था है। इसीलिए मैंने अपनी नर्मदा परिक्रमा का प्रचार नहीं किया, राघोगढ़ मंदिर की परम्पराओं का कभी प्रचार नहीं किया, दशकों गोवर्धन परिक्रमा और पंढरपुर दर्शन का प्रचार नहीं किया। भाजपा के लोग कब से मेरे और ईश्वर के बीच आ गए ,सर्टिफ़िकेट देने वाले एजेंट बन गए?

 

दिग्विजय पर हमला कर रही हैं साध्वी
साध्वी प्रज्ञा भोपाल से उम्मीदवार बनने के बाद से ही भगवा और हिन्दुत्व की बात कर रही हैं। इस मुद्दे को लकेर लगातार कांग्रेस और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को घेरने की कोशिश कर रही हैं। साध्वी का कहना कांग्रेस और दिग्विजय के कारण ही उन्हें 9 साल तक जेल में रहना पड़ा। साध्वी आरोप लगाती हैं कि भगवा आतंकवाद और हिन्दू आंतकवाद शब्द के जनक कांग्रेस और दिग्विजय ही हैं।

 

साध्वी ने कमलनाथ को बताया दोषी
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ पर हमला बोला है। शनिवार को राजधानी भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- 1984 के दंगे नहीं थे वो हत्याकांड था और उस हत्याकांड के दोषी यहां मुख्यमंत्री बने बैठे हैं। वो किस नैतिकता के आधार पर कह रहे है कि साध्वी का अंत क्या होगा। कमलनाथ पर हमला करते हुए साध्वी ने कहा- वो साध्वी के अंत की बात ना करें आप अपने भ्रष्टाचारी जीवन में बने रहिए पर साध्वी के आदि और अनंत की बात मत करिए। मीडिया को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि 70 सालों के शासनकाल में उन्होंने षड्यंत्र करने वालों का बना कर रखा है। मेरे खिलाफ भी षड्यंत्र रचा जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XwtY0S

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages